Thu. May 7th, 2026

मेरठ: स्कूटी सवार मनचले की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, गिरफ्तारी के बाद थाने में मांगता रहा माफी – meerut scooty molestation bilal arrested cctv video lclar

69fc9dd59da4c cctv footage of molestation of teenage girl goes viral 071232178

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. स्कूटी पर सवार युवक की शर्मनाक हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी बिलाल और उसके एक साथी को पकड़ लिया. घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक किशोरी सड़क पर पैदल जाती दिखाई दे रही है. तभी पीछे से स्कूटी पर आया एक युवक उसके पास पहुंचता है और गलत तरीके से छूकर वहां से निकल जाता है. पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का नाम बिलाल है. पुलिस के मुताबिक वह काफी समय से किशोरी को परेशान कर रहा था और लगातार उसे निशाना बना रहा था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया. इसके बाद बिलाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह थाने में कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है.

वीडियो में आरोपी कहता नजर आया कि उससे गलती हो गई और वह भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा. हालांकि पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलाल काफी शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह किसी दूसरे व्यक्ति की थी. इतना ही नहीं, स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी. वारदात के बाद आरोपी ने स्कूटी को छिपा दिया था ताकि पुलिस तक उसकी पहचान न पहुंच सके. 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं. इस घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *