क्या टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ ने ली सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की जान?
Last Updated:
Suvendu Adhikari PA Shot Dead: बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा चरम पर है. मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने उस समय फायरिंग की जब वह कुछ लोगों के साथ थे. फिलहाल उनका शव मेघसिटी अस्पताल में रखा गया है, जहां सुवेंदु अधिकारी खुद पहुंच रहे हैं.

सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर, क्या मध्यमग्राम में सोची-समझी साजिश के तहत चली गोली?
कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक चंद्रनाथ मध्यमग्राम में कुछ लोगों के साथ मौजूद थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी. इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बीजेपी ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर टीएमसी के अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया है. सुवेंदु अधिकारी अपने सहयोगी की मौत की खबर मिलते ही मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल चंद्रनाथ का पार्थिव शरीर मध्यमग्राम के मेघसिटी अस्पताल में रखा गया है.
‘भीड़ के बीच चंद्रनाथ को निशाना बनाया गया’
मेघसिटी अस्पताल पहुंचे सुवेंदु, क्या अब बंगाल में हालात और बिगड़ेंगे?
घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी में शोक और गुस्से की लहर है. सुवेंदु अधिकारी खुद मेघसिटी अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां उनके पीए का शव रखा गया है. बीजेपी ने पहले ही दावा किया था कि टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ बीजेपी कार्यकर्ताओं का भेष बदलकर राज्य में हिंसा फैला रही है. पार्टी का कहना है कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके. अर्जुन सिंह के मुताबिक अपराधियों को जेल में डालना और प्रशासन को पूरी तरह चुस्त करना ही एकमात्र रास्ता बचा है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल को इस अराजकता से बाहर निकालने में कम से कम 2 साल का समय लगेगा.
