Sat. May 16th, 2026

सेना ने जंगल बिछाया ‘मौत का जाल’; घेरे में जैश-लश्कर के खूंखार आतंकी, घाटी में खुदेगी ‘जिहादियों’ की कब्र!

Indian Army 2026 05 b60173100d7b1e3d5320a1f6f417bfc4

होमताजा खबरदेश

सेना ने बिछाया ‘मौत का जाल’; घेरे में जैश-लश्कर के आतंकी, घाटी में खुदेगी कब्र

Last Updated:

Jammu Kashmir Anti Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ‘एंटी टेरर ऑपरेशन’ शुरू किया है. खुफिया एजेंसियों को घने जंगलों में दो से तीन खतरनाक आतंकी गुटों के छिपे होने की पक्की सूचना मिली थी. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं. खबर मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान जारी है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

सेना ने बिछाया 'मौत का जाल'; घेरे में जैश-लश्कर के आतंकी, घाटी में खुदेगी कब्रZoom

जैश-लश्कर के आतंकियों के खिलाफ पुंछ में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन. (पीटीआई- फाइल फोटो)

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करने के लिए भारतीय सुरक्षाबल लगातार एक्शन मोड में हैं. इसी कड़ी में अब सीमावर्ती जिले पुंछ में एक बहुत बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू किया गया है. सुरक्षाबलों को खुफिया के आधार पर पुंछ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में हथियारों से लैस खूंखार आतंकी के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, सेना ने इलाके की मजबूत घेराबंदी कर दी है. अब आतंकियों की तेजी से तलाश की जा रही है.

विश्वसनीय सूत्रों और खुफिया जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के इस संवेदनशील इलाके में दो से तीन संदिग्ध आतंकी समूहों की मौजूदगी का पता चला है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन आतंकी गुटों का सीधा संबंध पाकिस्तान समर्थित खूंखार आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है. ये आतंकी किसी बड़ी नापाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घुसे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने उनके खूनी मंसूबों पर पानी फेरने की पूरी तैयारी कर ली है.

सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन

आतंकियों की मौजूदगी की पक्की भनक लगते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है. इन टीमों ने बिना कोई वक्त गंवाए पुंछ के घने जंगलों और आसपास के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में एक बड़े स्तर का तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले, इसके लिए सुरक्षाबलों ने कई संवेदनशील इलाकों को चारो तरफ से घेर लिया है और हर संदिग्ध ठिकाने की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी

आतंकियों के खिलाफ इस बड़े ऑपरेशन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सीमा और आसपास के इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों का खुफिया नेटवर्क आतंकियों की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को ट्रैक कर रहा है. चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. सेना की कोशिश है कि जल्द से जल्द इन छिपे हुए आतंकियों को या तो जिंदा पकड़ा जाए या फिर उन्हें वहीं ढेर कर दिया जाए.

पुंछ में अभी क्या चल रहा है?
पुंछ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद आतंकियों की तलाश के लिए एक संयुक्त ‘एंटी टेरर ऑपरेशन’ (तलाशी अभियान) शुरू किया है.

सुरक्षाबलों को इलाके में किन आतंकी संगठनों के छिपे होने की सूचना मिली है?
सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकी समूहों के सक्रिय होने की सूचना मिली है, जिनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से बताया जा रहा है.

आतंकियों की तलाश के लिए कहां-कहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है?
आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा पुंछ के संवेदनशील इलाकों, घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *