Wed. Apr 29th, 2026

हिमाचल में कानून-व्यवस्था का निकला दिवाला, बर्थडे पार्टी में बवाल के बाद चली गोलियां, युवा कांग्रेस नेता की हत्या, दो साथी घायल

Himachal Una Murder 2025 11 c1b616c411e5bc269cb41b67c3efb008

Last Updated:

Una Congress Leader Murder: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गोलीकांड सामने आया है. यहां पर एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना में उसके दो साथी घायल हुए हैं. जिले में लगातार गोलीकांड के चलते कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

हिमाचल में बर्थडे पार्टी में बवाल के बाद युवा कांग्रेस नेता की हत्याऊना में कांग्रेस नेता की हत्या.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कानून व्यस्था का दिवाला निकल गया है. यहां पर आए दिन गोलीकांड हो गए हैं. अब ताजा मामला में युवा कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई. गोलीकांड में दो लोग घायल हुए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी ऊना भी रात को ही मौके पर पहुंचे थे.

दरअसल, ऊना जिला मुख्यालय में लालसिंघी में बुधवार देर रात एक निजी होटल के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतनी तेजी से विकराल रूप ले लेगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बताया जा रहा है कि होटल में दो अलग-अलग जन्मदिन पार्टियां चल रही थीं, जिनमें शामिल कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. यह तकरार इतनी बढ़ गई कि मामला होटल के अंदर से बाहर सड़क तक जा पहुंचा और देखते ही देखते गोलियां चल गईं.

गोलीकांड में संतोषगढ़ निवासी कांग्रेस के युवा नेता आशु पुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित यादव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित यादव पुलिस दल के साथ अस्पताल पहुंचे. थोड़ी ही देर में अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में बदल गया. उधर, इस मामले में पुलिस के पास गुरजीत मान निवासी गांव उदयपुर, चड़तगढ़, ऊना, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु और परमिन्द्र निवासी सनोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर गोलीबारी का आरोप है.

WhatsApp Image 2025 11 20 at 2.47.12 AM 2025 11 c64c6c1c2fe5984d95ec25057e6a1501
एसपी अमित यादव पुलिस दल के साथ अस्पताल पहुंचे. थोड़ी ही देर में अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में बदल गया.

दोनों पक्ष आपस में जानते थे

एसपी अमित ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है. जिसमें गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच चल रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को स्पष्ट कर दिया जाएगा. एसपी अमित यादव ने बताया कि जिन पक्षों के बीच में झड़प हुई है, वो दोनों आपस में परिचित थे. एसपी ने बताया कि उन्हेंं रात 12 बजे के करीब सूचना मिली थी कि रायजादा होटल के पास गोलियां चली हैं. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.

जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बर्थडे सेलिब्रेशन में गोलियां चली और एक युवक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को भी गैंगवार में एक युवक को गोलियां मारी गईं. ऐसी घटनाओं का क्रम हिमाचल प्रदेश के हर जिले में हो रहा है और हम लोग चिंतित हैं कि कब कानून व्यवस्था सुधरेगी. सुक्खू सरकार में बीते दिन साल में कितने लोगों की जिंदगी चली गई. जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homehimachal-pradesh

हिमाचल में बर्थडे पार्टी में बवाल के बाद युवा कांग्रेस नेता की हत्या

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *