Sun. May 10th, 2026

30 जून तक फ्री में सीखें बॉक्सिंग! कोच सिखाएंगे फाइटिंग स्किल, फिटनेस और इंटरनेशनल नियमों की पूरी जानकारी

HYP 5838536 cropped 10052026 105349 fb img 1778390360396 water 1 1

Last Updated:

Free Boxing Camp Bhilwara: भीलवाड़ा में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महीने का फ्री बॉक्सिंग कैंप शुरू किया गया है. इस कैंप में स्टूडेंट्स को अनुभवी कोच द्वारा बॉक्सिंग की बारीकियां, फिटनेस तकनीक और फाइटिंग स्किल्स सिखाई जाएंगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बॉक्सिंग के नए नियमों और आधुनिक तकनीकों से भी रूबरू कराया जाएगा. आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और उन्हें पेशेवर स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है. कैंप में शुरुआती खिलाड़ियों से लेकर उभरते बॉक्सर्स तक सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा. खिलाड़ियों की फिटनेस, स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. खेल प्रेमियों और छात्रों में इस कैंप को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

1 महीने की ट्रेनिंग से बदल सकती है आपकी फिटनेस! बॉक्सिंग कैंप में उमड़े युवाZoom

भीलवाड़ा में फ्री बॉक्सिंग कैम्प

भीलवाड़ा: आत्मरक्षा हो चाहे दूसरों की रक्षा हो इसके लिए फाइटिंग स्किल होना सबसे ज्यादा जरूरी है चाहे कोई भी खेल हो अगर आप में फाइटिंग स्किल है तो आप अपने आप की रक्षा कर सकते हो भीलवाड़ा में मुक्केबाजी को बढ़ावा देने के लिए भीलवाड़ा के मुक्केबाज प्रशिक्षक कोच ने अनोखी पहल की है.  भीलवाड़ा शहर के खेल प्रेमियों और उभरते मुक्केबाजों के लिए अच्छी खबर है.

भीलवाड़ा शहर के नेहरू रोड पर स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थानीय संगीत कला केंद्र ग्राउंड पर  निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है . यह शिविर आने वाली 30 जून तक चलेगा, जिसमें शहर के बालक-बालिकाएं बॉक्सिंग की बारीकियां सीख सकेंगे.

अनुभवी प्रशिक्षक देंगे कोचिंग 
बॉक्सिंग कोच राजेश कोली एवं विजय पारीक ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के नेहरू रोड पर स्थित स्थानीय संगीत कला केंद्र परिसर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया है. हाल ही में पटियाला से एनआईएस (NIS) में सर्टिफिकेट कोर्स कोचिंग पूर्ण करने वाले क्षितिज कोली और कोच विजय पारीक खिलाड़ियों को रिंग के दांव-पेंच सिखाएंगे.

नये नियमों से रूबरू होंगे खिलाड़ी
सिर्फ शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को खेल के नियमों की जानकारी भी दी जाएगी. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के सर्टिफाइड रेफरी और जज राजेश कोली शिविर के दौरान विश्व मुक्केबाजी के नियमों में आए बदलावों और नवीनतम तकनीकी नियमों से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराएंगे.

इस तरह मिलेंगी एंट्री
शिविर के आयोजकों ने बताया कि कोई भी इच्छुक बालक या बालिका इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बन सकते हैं. प्रवेश के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संगीत कला केंद्र ग्राउंड पर पहुंचना होगा. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद खिलाड़ियों को आने वाले टूर्नामेंट के लिए भी प्रेरित किया जाएगा और सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसके चलते स्टूडेंट्स बॉक्सिंग को लेकर आगे अपना प्रशिक्षण आगे बढ़ा पाएंगे.

बेटियों को देते हैं निशुल्क ट्रेनिंग
बॉक्सिंग कोच राजेश कोली एवं विजय पारीक की खास बात यह है कि भीलवाड़ा में महिला और बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त के साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर निशुल्क बॉक्सिंग सीखने हैं जिसे से भीलवाड़ा की बेटियां खुद की रक्षा कर सकें और इतना ही नहीं भीलवाड़ा की बेटियों ने अलग-अलग स्तर पर बॉक्सिंग के रिंग में भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन करके कहीं मेडल हासिल किए हैं.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *