Mon. May 25th, 2026

50 एचपी श्रेणी में एक मजबूत और विश्वसनीय ट्रैक्टर

71d3047dd8268fa4c8edebda30bd5eb3.webp

Published on: 18-Nov-2025

Updated on: 18-Nov-2025

विषय सूची

जानिए न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन के बारे में 

किसान भाइयों, मेरीखेती के इस लेख में आज हम जानेंगे न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन जैसे जबस्दस्त ट्रैक्टर के बारे में। अगर आप भी कोई ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो इस लेख में आपको न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन के बारे में सभी विस्तृत जानकारी हम देने वाले हैं। ट्रैक्टर को किसान का सच्चा साथी कहा जाता है। इसलिए आज हम न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन की कीमत, एचपी, इंजन स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में जानेंगे। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर इंजन कैपेसिटी

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन 50 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर और एक शक्तिशाली 2931 सीसी इंजन है, जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन इंजन कैपेसिटी माइलेज प्रदान करती है और उबड़-खाबड़ क्षेत्रों के कार्यों में सहायता करती है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 46 है, जो सभी कृषि उपकरणों को मैक्सिमम पावर प्रदान करता है। इसका ड्राई एयर फिल्टर ट्रैक्टर की अंदर की संरचना को साफ रखता है और धूल के कणों से बचाता है, जिससे ट्रैक्टर काफी लंबे समय तक कार्य करता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन के शानदार फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन (New Holland 3630 Tx Special Edition) ट्रैक्टर में आपको बहुत सारे हटकर फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सभी भारतीय किसानों के लिए काफी बेहतर बनाते हैं। इस ट्रैक्टर मॉडल का निर्माण किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है। यह समतल व उबड़ खाबड़ इलाकों की सतहों के लिए एकदम परफेक्ट ट्रैक्टर है। इसके साथ ही यह विभिन्न मौसम और मिट्टी में आसानी से चल सकता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन के फीचर्स निम्नलिखित हैं :-

  • न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ डबल-क्लच में आता है।
  • इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • इसके साथ ही, न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की फॉरवर्ड स्पीड 1.83-30.84 किमी प्रति घंटे और रिवर्स स्पीड 2.59-13.82 किमी प्रति घंटा है।
  • न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली एक्चुएटेड तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक मिलते है।
  • न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन स्टीयरिंग टाइप की बात करें तो इसमें स्मूथ पावर स्टीयरिंग है।
  • इसमें आपको खेतों में लंबे समय तक कार्य के लिए 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
  • न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में असिस्ट रैम के साथ 1700/2000 मजबूत पुलिंग कैपेसिटी है।
  • इसमें सेफ्टी और आरामदायक सीट मिलती है  जो ऑपरेटर के ड्राइविंग को स्मूथ बनाती है।
  • इसमें सभी आरामदायक और सेफ्टी फीचर्स हैं जो ऑपरेटर के तनाव को दूर करती हैं।
  • न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मॉडल में कम मेंटीनेंस और हाई फ्यूल एफिसिएंसी की क्षमता होती है, जिससे पैसे की बचत होती है।

न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर की कीमत

भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत 9.75 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) उचित और बहुत सस्ती है। सभी छोटे और मध्यम किसान न्यू हॉलैंड 3630 की कीमत 2025 आसानी से वहन कर सकते हैं। 

मेरीखेति आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *