Wed. Mar 4th, 2026

Happy Patel Khatarnaak Jasoos Movie Day 1 Collection Starring Vir Das Aamir Khan Imran Khan And Mona Singh – Entertainment News: Amar Ujala

bkasa oifasa raparata 59be060ca0c11ff9f348823afbcfa3fe


आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को कॉमेडियन वीर दास ने निर्देशित किया है। साथ ही फिल्म में लीड रोल भी किया है। कॉमेडी का तड़का लगी यह एक्शन, ड्रामा फिल्म शायद दर्शकों को रास नहीं आई। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन वह भी इस फिल्म को बचा नहीं पाए हैं। 




Trending Videos

Happy Patel Khatarnaak Jasoos Movie Day 1 Collection Starring Vir Das Aamir Khan Imran Khan And Mona Singh

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
– फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions


ओपनिंग डे पर धीमा रहा कलेक्शन 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कमाई की शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म पहले दिन काफी कम कलेक्शन के साथ अपना खाता खोल पाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक यही है। 


Happy Patel Khatarnaak Jasoos Movie Day 1 Collection Starring Vir Das Aamir Khan Imran Khan And Mona Singh

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘धुरंधर’ और ‘राजा साब’ के आगे नहीं टिक सकी वीर दास की फिल्म 

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के आने से पहले ही सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ और प्रभास की साउथ इंडियन फिल्म ‘द राजा साब’ मौजूद थी। शुक्रवार को यानी रिलीज के 43वें दिन ‘धुरंधर’ ने 91 लाख रुपये कमाए। वहीं रिलीज के आठवें दिन ‘द राजा साब’ ने 2.26 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह वीर दास की फिल्म, इन दो फिल्मों के आगे अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं कर सकी। 


Happy Patel Khatarnaak Jasoos Movie Day 1 Collection Starring Vir Das Aamir Khan Imran Khan And Mona Singh

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


दर्शकों को कहानी भी नहीं आई रास 

गैंगस्टर ड्रामा को लेकर बुनी गई कहानी में जासूसी, कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। लेकिन फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अपनी कहानी को दर्शकों तक ठीक से नहीं कर पाती है। फिल्म में आमिर खान भी हैं, उनका किरदार हटकर है। लेकिन वह भी दर्शकों को थिएटर तक आने के लिए राजी नहीं कर पाते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Happy Patel Review: उदास करता है ‘हैप्पी पटेल’; ओवरएक्टिंग ने किया सिरदर्द, दिमाग के लिए ‘खतरनाक’ है ये जासूस


Happy Patel Khatarnaak Jasoos Movie Day 1 Collection Starring Vir Das Aamir Khan Imran Khan And Mona Singh

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


फिल्म में नजर आए ये कलाकार 

फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में वीर दास, आमिर खान के अलावा मोना सिंह, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म के किरदार दर्शकों को हंसाने की भरपूर कोशिश करते हैं लेकिन कमजोर कहानी इस काम में रोड़ा बनकर खड़ी हो जाती है। 


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *