Tue. Mar 17th, 2026

तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक स्‍टोव का यूज करने वाले होटलों को बिजली के हर यूनिट पर 2 रुपये की सब्सिडी – tamil nadu special rupees 2 electricity subsidy

mk stalin 2 2026 03 543f18c1caa1b679c57fdc21c4c99f42

होमताजा खबरदेश

ऐसे तो होटल वाले LPG का यूज करना ही छोड़ देंगे, यह राज्‍य दे रहा खास सुविधा

Last Updated:

Electricity Subsidy: LPG सिलेंडर को लेकर परेशानी के बीच तमिलनाडु सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे खासकर होटल वालों को बड़ी राहत मिल सकती है. स्‍टालिन सरकार ने इलेक्ट्रिक स्‍टोव का इस्‍तेमाल करने वालों को प्रति यूनिट बिजली पर 2 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है.

ऐसे तो होटल वाले LPG का यूज करना ही छोड़ देंगे, यह राज्‍य दे रहा खास सुविधाZoom

तमिलनाडु की एमके स्‍टालिन सरकार ने इलेक्ट्रिक स्‍टोव इस्‍तेमाल करने वाले होटलों को बिजली पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है. (फाइल फोटो/PTI)

चेन्नई. पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है. इस स्थिति से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि जो होटल, चाय की दुकानें और क्लाउड किचन एलपीजी सिलेंडर की जगह इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें बिजली पर 2 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जाएगी. यह फैसला मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया. बैठक में एलपीजी आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और उसके होटल और छोटे कारोबारों पर पड़ने वाले असर की समीक्षा की गई.

तमिलनाडु सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर पर लगी पाबंदियां खत्म होने तक यह बिजली सब्सिडी जारी रहेगी. इसका उद्देश्य यह है कि होटल और छोटे व्यवसाय अस्थायी रूप से इलेक्ट्रिक स्टोव पर खाना बनाना शुरू करें और उनकी लागत भी ज्यादा न बढ़े. सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए 3,228 किलोलीटर केरोसिन भी राशन कार्ड धारकों में बांटने का फैसला किया है. छोटे उद्योगों और कारोबारियों की मदद के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक स्टोव और हीटर खरीदने के लिए लोन की सुविधा भी देने की घोषणा की है.

प्रदेश सरकार का तोहफा

बेरोजगार युवा रोजगार सृजन कार्यक्रम (यूवाईईजीपी) योजना के तहत उद्यमियों को 25 प्रतिशत पूंजी सब्सिडी या अधिकतम 3.75 लाख रुपए की सहायता मिलेगी. इसी तरह तमिलनाडु महिला उद्यमी सशक्तिकरण योजना (टीडब्‍ल्‍यूईईएस) के तहत 25 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी. वहीं, अन्नल अंबेडकर बिजनेस चैंपियंस योजना (एएबीसीएस) के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 1 करोड़ रुपए तक की सहायता दी जाएगी.

फैक्ट्रियों की स्थिति

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 60,698 फैक्ट्रियां एलपीजी, सीएनजी, डीजल, फर्नेस ऑयल और लकड़ी जैसे ईंधन का इस्तेमाल करती हैं. अब इन उद्योगों को अस्थायी रूप से केरोसिन, आरडीएफ, हाई-स्पीड डीजल और बायोमास जैसे वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है. इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नई अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. सरकार ने किसानों के हितों का भी ध्यान रखा है. अगर ईंधन की कमी के कारण होटल कम काम करते हैं तो किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए उन्हें राज्य के 194 उझावर संधई (किसान बाजार) में बिना किसी रोक-टोक के अपनी उपज बेचने की अनुमति दी गई है.

LPG सप्‍लाई की मॉनिटरिंग

एलपीजी की सप्लाई पर नजर रखने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर की समिति बनाई गई है. वहीं, जिलों में जिला कलेक्टर की अगुवाई में समितियां सप्लाई की निगरानी करेंगी. तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. वेंकदासुब्बु ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह राहत होटल उद्योग के लिए काफी मददगार होगी. उन्होंने सरकार से होटल सेक्टर के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और सस्ती औद्योगिक बिजली दरें देने पर भी विचार करने की मांग की. साथ ही उन्होंने होटलों को सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग करने की अनुमति देने और रूफटॉप सोलर से बनने वाली बिजली पर पूरी नेट मीटरिंग क्रेडिट देने की नीति बनाने का सुझाव भी दिया.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *