कवर्धा/कबीरधाम: भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए जिला पदाधिकारियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान की सहमति, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। जिला महामंत्री एवं जिला मुख्यालय प्रभारी मुकेश ठाकुर द्वारा 7 मार्च 2026 को यह आधिकारिक सूची जारी की गई।
नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
जिला उपाध्यक्ष: निर्मल जैन, अमित बरडिया, संजय जैन, अजीत पाल छाबड़ा
जिला महामंत्री: जसवीर सिंह सलूजा, कमलेश वानखेड़े
जिला मंत्री: अजीत मक्कड़, जसवंत सलूजा, इंदरजीत कौर छाबड़ा, ममता जैन, अनिल लूनिया
जिला कोषाध्यक्ष: अविनाश पारख
जिला मीडिया प्रभारी: रूपेश सिंघई
जिला कार्यकारिणी सदस्य: हैप्पी पाहुजा, सन्नी मुटरेजा, अंशूल खनूजा, संतोष कामड़े
विशेष आमंत्रित सदस्य:
संगठन द्वारा 9 वरिष्ठ सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है। इनमें रवेल सिंह फुर्तीला, प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, बलबीर खनूजा, चरणजीत खनूजा, अतुल देशलहरा, सुनील कर्नावट, अनिल चौपड़ा, संजय देसाई और राजेन्द्र सलूजा के नाम शामिल हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस नई टीम से आगामी समय में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पहुँच और नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
