Mon. Mar 16th, 2026

Rajya Sabha Elections Live | राज्यसभा चुनाव लाइव: बिहार, ओडिशा, हरियाणा में बीजेपी ने फंसाया पेंच, वोटिंग से पहले कांग्रेस की बढ़ा दी धड़कन

Rajya Hospital 2026 03 c617158dc6cbfbb34349ae29e910df47

होमताजा खबरदेश

बिहार, ओडिशा, हरियाणा में बीजेपी ने फंसाया पेंच, कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशन

Last Updated:

Rajya Sabha Elections Live Updates: राज्यसभा की 37 खाली सीटों पर मतदान होने वाला है. इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि 11 सीटों के नतीजे आज शाम घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव मे…और पढ़ें

बिहार, ओडिशा, हरियाणा में बीजेपी ने फंसाया पेंच, कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशनZoom

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है.

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए आज वोट जाने वाले हैं. इस चुनाव को लेकर बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. इन तीन राज्यों में कुल 11 सीटों के लिए मतदान होना है, जबकि सात राज्यों की 26 सीटें पहले ही निर्विरोध तय हो चुकी हैं. वोटिंग पूरी होने के बाद आज शाम को ही मतगणना होने के साथ राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

इस बार बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है. सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन इन सभी 5 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है. एनडीए की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, बीजेपी नेता नितिन नवीन और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू) और भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार भी मैदान में हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है.

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उधर हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.

Rajya Sabha Elections Live Updates: हरियाणा में राज्यसभा की तीसरी सीट पर बीजेपी ने फंसाया पेच, रिसॉर्ट शिफ्ट हुए कांग्रेस विधायक

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.

इस बीच कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के रिसॉर्ट्स में ठहराया हुआ था. रविवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कुफरी से कसौली शिफ्ट किया गया. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रविवार को विधायकों से मुलाकात की.

Rajya Sabha Elections Live Updates: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया गया है कि ये लोग उस रिसॉर्ट में घुस गए थे जहां ओडिशा के कांग्रेस के 14 में से आठ विधायक ठहरे हुए थे. आरोप है कि उन्होंने एक विधायक को खाली चेक देकर रिश्वत की पेशकश की. ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि विधायकों को करोड़ों रुपये की पेशकश की गई.

इस बीच भाजपा ने अपने विधायकों को पारादीप भेज दिया है, जहां उन्हें राज्यसभा मतदान प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी तैयारियों की निगरानी के लिए पारादीप पहुंचे. वहीं बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक लगातार तीसरे दिन पार्टी विधायकों से मुलाकात कर उन्हें क्रॉस वोटिंग से बचने की अपील कर रहे हैं.

Rajya Sabha Elections Live Updates: तेजस्वी ने AIMIM से मिलकर बीजेपी के अरमानों पर फेरा पानी

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दावा किया कि विपक्षी खेमे में असहजता साफ दिखाई दे रही है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है. आरजेडी को एआईएमआईएम के पांच विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से मुलाकात की. ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी ने आरजेडी उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *