Thu. Apr 2nd, 2026

अजमेर में बारिश के बाद फसल पर संकट! किसानों को अलर्ट, ऐसे बचाएं अनाज वरना होगा नुकसान

HYP 5818955 cropped 01042026 182857 videoshot 20260401 182341 1

होमताजा खबरकृषि

अजमेर में बारिश के बाद फसल पर संकट! ऐसे बचाएं अनाज वरना होगा नुकसान

Last Updated:

Agriculture News : अजमेर में हालिया बारिश के बाद किसानों के सामने फसल को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को फसल सुखाने, सही भंडारण और नमी नियंत्रण के अहम सुझाव दिए हैं. नीम की पत्तियों जैसे प्राकृतिक उपाय भी कारगर बताए गए हैं, जिससे फसल को कीटों और संक्रमण से बचाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर : हाल ही में हुई बारिश और बदलते मौसम के बाद अजमेर के किसानों के लिए फसल सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ गई है. ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र अजमेर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए अपनी फसल को जल्दी से सुखाकर फ्रेशिंग करके और सुरक्षित भंडारण में जमा करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही भंडारण के दौरान नमी का स्तर नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि नमी कम होने पर कीटों की संख्या बढ़ जाती है और फसल पर कीट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि भंडारण से पहले पुराने बकारियों और बारदाने को उचित दवाई या कीटनाशक से ट्रीट किया जाए. इससे पिछले साल का कोई संक्रमण नए अनाज को प्रभावित नहीं करेगा और फसल सुरक्षित रहेगी. इसके अलावा भंडारगृह की सफाई और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. भंडारण स्थल पर दवाई या कीटनाशक का छिड़काव करना फसल की रक्षा में मदद करता है.

प्राकृतिक उपाय प्रभावी साबित हुआ 
इसके अलावा प्राकृतिक उपाय जैसे नीम की पत्तियों का उपयोग भी प्रभावी साबित हुआ है. अगर घर पर गेहूं, चना या अन्य अनाज को स्टोर कर रहे तो नीम की पत्तियों को पहले सुखाकर फसल के साथ बिछाना और फिर पैक करना फसल को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

नमी और तापमान नियंत्रित रहे
कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने किसानों को यह भी सलाह दी कि फसल पैक करने के बाद उसे ऐसे स्थान पर रखें जहां नमी और तापमान नियंत्रित रहें. नियमित निरीक्षण करना आवश्यक है और यदि कहीं कीट या संक्रमण के लक्षण दिखें तो तुरंत उचित उपाय अपनाना चाहिए.

बारिश के बाद फसल बचाने को सतर्क किसान
अजमेर के किसानों के लिए यह कदम न केवल फसल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है बल्कि उनकी आमदनी की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है. बारिश के बाद सतर्कता बरतने से फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी और कीटों या संक्रमण का खतरा कम होगा.

About the Author

authorimg

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *