Mon. Apr 6th, 2026

Kkr Vs Pbks Live Score:पंजाब के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी शुरू, एलेन-रहाणे क्रीज पर मौजूद – Kkr Vs Pbks Ipl Live Score: Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Today Ipl Match Scorecard Updates

ipl 58bfb0031fdfb2fec3f5c3becbd2e401

07:31 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: केकेआर की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर के लिए कप्तान रहाणे और फिन एलेन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

07:07 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार। 

केकेआर: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। 

इम्पैक्ट सब: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे। 

07:01 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: केकेआर ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील नरेन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है। वरुण और नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल और सैनी को जगह मिली है। वहीं, पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

06:23 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: मैच में बारिश का साया

केकेआर और पंजाब के बीच मैच में बारिश खलल डाल सकती है। कोलकाता में मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच में प्रभाव पड़ सकता है।

06:22 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीते हैं दोनों मैच

केकेआर का सामना अब पंजाब किंग्स से है जिसने अपने शुरुआत दोनों मुकाबले जीते हैं। पंजाब की कप्तानी उसी श्रेयस अय्यर के पास है जिन्होंने केकेआर को 2024 में अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था। टीम को श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। टी20 में खराब फॉर्म में होने के बावजूद कप्तान के तौर पर लाए गए अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक रन बनाकर कुछ हद तक आलोचकों को चुप करा दिया लेकिन चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाने जैसे टीम के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।

06:09 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: केकेआर को बदलनी होगी रणनीति

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। केकेआर की टीम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है, लेकिन टीम की असली समस्या खराब रणनीति है। केकेआर की टीम कागजों में मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसकी रणनीति कारगार नहीं रही है जिस कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

06:05 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी शुरू, एलेन-रहाणे क्रीज पर मौजूद

IPL Live Cricket Score, KKR vs PBKS Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना पंजाब किंग्स से है। केकेआर की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं और उसे सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है। दूसरी तरफ, पंजाब की टीम ने आईपीएल 2026 की अच्छी शुरुआत की है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *