Fri. Apr 17th, 2026

US-Israel-Iran War LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच इसी हफ्ते फिर हो सकती है बातचीत – us iran israel war live updates ceasefire talks hormuz strait blockade trump middle east tension lebanon conflict mdsb ntc

69deba254ade5 us president donald trump and iran supreme leader mojtaba khamenei 140519571

US-Israel-Iran War LIVE News & Latest Updates: अमेरिका-ईरान-इज़रायल संघर्ष के केंद्र में होर्मुज़ स्ट्रेट केंद्र में आ गया है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है और तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है. इस कार्रवाई के बाद कई जहाज़ों को रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ ईरान से जुड़े टैंकरों ने सीमित रूप से रास्ता पार भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को 40 मिनट तक एक अहम फ़ोन कॉल पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया. यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लागू की गई नई नौसैनिक नाकेबंदी को प्रतिबंधित जहाज़ों से अपनी पहली सीधी चुनौती का सामना करना पड़ा.

इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना चाहता है, जबकि तेहरान ने नाकेबंदी को गैरकानूनी बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. 

मिडिल-ईस्ट जंग से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *