Thu. Apr 16th, 2026

Mi Vs Pbks Live Score:मुंबई को तीसरा झटका, नमन धीर 50 रन बनाकर आउट; डिकॉक के साथ शतकीय साझेदारी टूटी – Mi-vs-pbks-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-punjab-kings-ipl-2026-24th-match-updates

mabii bnama pajab 1f20f8fc41dd2589c404fb514ab205c4

08:42 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका शशांक सिंह ने दिया। उन्होंने नमन धीर को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। वह 31 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डिकॉक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 136 रन है।

08:39 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: नमन धीर का अर्धशतक

नमन धीर ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 29 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वह डिकॉक के साथ 122 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

08:23 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: डिकॉक का अर्धशतक

डिकॉक ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह नमन के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 97 रन है।

08:20 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: डिकॉक और नमन के बीच 70+ रन की साझेदारी

डिकॉक और नमन ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 86 रन है।

08:01 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। मुंबई ने दो विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 15 और नमन धीर 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

07:42 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: सूर्यकुमार भी आउट हुए

अर्शदीप ने मुंबई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को चहल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब नमन धीर आए हैं।

07:40 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब डिकॉक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:34 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं।

07:10 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार।

07:08 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मिचेल सैंटनर भी अनफिट हैं। क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है जबकि मयंक रावत डेब्यू करेंगे। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *