Thu. Apr 16th, 2026

सीजन में पहली बार पारा 40 के पार:गुरुवार रहा साल का सबसे गर्म दिन, पसीने से तरबतर लोग; अभी और बढ़ेगा तापमान – Temperature Crosses 40°c For The First Time This Season Thursday Hottest Day Of Year

thall ma garama sa hal bhal 16474b20f33500f14e502229fbb2b49c

दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। गुरुवार इस सीजन का पहला दिन रहा, जब पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। साथ ही, यह इस साल का सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रही।


Trending Videos

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *