रोमियो लेन नाइट क्लब के बाद गोवा में एक और आग की घटना, रिसॉर्ट में लगी भीषण आग
Last Updated:
Goa Resort Fire: गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब के बाद एक बार फिर भीषण आग की घटना हुई है. गुरुवार को देर रात गोवा का अश्वेम बीच पर एक रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई. हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग से किसी प्रकार के हताहत की खबर नहीं थी.

गोवा के एक रिसॉर्ट में भीषण आग की घटना.
Goa Awesham Resort Fire: गोवा में लोग घूमने और इंजॉय करने जाते हैं, लेकिन लगातार आग की घटनाओं ने डराने लगी हैं. पिछले साल दिसंबर में नॉर्थ गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुए उस खौफनाक अग्निकांड के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब यहां एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार रात नॉर्थ गोवा के मशहूर अश्वेम बीच (Ashwem Beach) के पास स्थित एक आलीशान लग्ज़री रिसॉर्ट में भयंकर आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि फायर ब्रिगेड के अनुसार इस ताजा हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अश्वेम में अजोबा मंदिर के पास स्थित इस हाई-एंड (High-end) प्रॉपर्टी में अचानक आग भड़क उठी. घटनास्थल से सामने आए डरावने विजुअल्स में देखा जा सकता है कि आग की लपटें आसमान को छू रही थीं. रिसॉर्ट के महंगे और लग्ज़री कॉटेज देखते ही देखते इस भीषण आग की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक इसे काबू करने के लिए बड़े कदम उठाए जाते, तब तक संपत्ति का एक बहुत बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.
🚨Fire accident at a Goa resort — more footage coming out.
Locals say the fire started from a short circuit in one of the cottages. The entire structure is wooden, which made it spread rapidly.
