Mon. Apr 20th, 2026

महिला की घर में जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी – realtimes

death photo1

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका का नाम कुमारी साहू है।

जानकारी के अनुसार, घटना तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना की है। 55 वर्षीय कुमारी साहू की घर के अंदर जली हुई हालत में लाश मिली। तिल्दा नेवरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर महिला जब घर में अकेली थी, इसी दौरान घर के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई दी।

आसपास के लोग जब घर के पास पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और महिला अंदर जल रही थी। ग्रामीण जैसे तैसे घर की छत पर पहुंचे और कमरे में जल रही आग को बुझाने की कोशिश करने लगे।

मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन महिला बुरी तरह जल चुकी थी और उसकी माैत हाे गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को घर के अंदर से बाहर निकाला। महिला का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *