मौसम ने पिछले दिनों के ट्रेलर के बाद अब पिक्चर साफ कर दी है। दिल्ली आज से अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप झेलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 से 24 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 21-26 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, 26 अप्रैल से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 अधिक, 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 2.2 कम 20.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
