Wed. Apr 22nd, 2026

Lsg Vs Rr Live Score:राजस्थान का स्कोर 100 के करीब, रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद – Lsg Vs Rr Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Rajasthan Royals Today Match Scorecard Updates

lkhanauu bnama rajasathana a3f5ec52c4b238c2f11f1b6b6ad5448a

08:28 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: 77 पर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

राजस्थान को पांचवां झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने प्रिंस के हाथों शिमरॉन हेटमायर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं।

08:20 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने रियान पराग को पूरन के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 20 रन बना पाए। अब शिमरॉन हेटमायर का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

08:03 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 44 रन बनाए। यशस्वी 22, वैभव आठ और जुरेल 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:53 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान को तीसरा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने दिग्वेश राठी के हाथों वैभव सूर्यवंशी को कैच कराया। वह 11 गेंदों में आठ रन बना पाए। अब रियान पराग का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं।

07:47 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: शमी ने दो विकेट झटके

तीसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर मोहम्मद शमी ने यशस्वी (22) और जुरेल (0) को पंत के ही हाथों कैच कराया। अब वैभव का साथ देने रियान पराग आए हैं।

07:08 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।

07:03 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मयंक यादव को आवेश खान की जगह मौका मिला है जबकि दिग्वेश राठी को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

06:19 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: रियान पराग की फॉर्म बनी चिंता का विषय

दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार चार जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम के गेंदबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। हालांकि, कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। शिमरॉन हेत्मायर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्र बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया है।

06:19 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: संघर्ष कर रहा है लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम

लखनऊ टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है। मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं। वहीं, एडेन मार्करम भी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने चार ओवर में 56 रन दिए थे। हालांकि, इस मुकाबले को छोड़कर शमी इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं। प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

06:18 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: आंकड़ों में राजस्थान का पलड़ा भारी

आंकड़ों को देखें तो एलएसजी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल 2026 में लखनऊ के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ दो मैच में जीत मिली है। वहीं, चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *