Thu. Apr 23rd, 2026

Exclusive:फिटनेस से फैसलों तक… नितिन नवीन ने बताए PM मोदी के ‘सीक्रेट मंत्र’

1776927074 2RAc6zxTOY Untitled design 5png

होमवीडियोदेश

Exclusive:फिटनेस से फैसलों तक… नितिन नवीन ने बताए PM मोदी के ‘सीक्रेट मंत्र’

X

title=

Exclusive:फिटनेस से फैसलों तक… नितिन नवीन ने बताए PM मोदी के ‘सीक्रेट मंत्र’

 

arw img

Nitin Nabin Exclusive Interview:नेटवर्क18 के MD और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए इंटरव्यू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं.बातचीत में उन्होंने खुलकर बताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ कैसे सीनियर नेताओं का मार्गदर्शन उन्हें मिल रहा है और आगे की राह कैसे तय हो रही है। नितिन नवीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पहला मैसेज ही उनके लिए सबसे बड़ी गाइडलाइन है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले फिट रहने की सलाह दी क्योंकि जब शरीर फिट होता है, तभी दिमाग भी सही तरीके से काम करता है. उनका मानना है कि मोदी खुद जिस अनुशासन और फिटनेस के साथ काम करते हैं, वही उम्मीद अपनी टीम से भी रखते हैं. सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि अनुभव और सोच का दायरा भी अहम है. नितिन नवीन के मुताबिक, इतने बड़े स्तर पर काम करने के लिए हर दिन नई चुनौतियां आती हैं, और ऐसे में सीनियर नेताओं का अनुभव काफी काम आता है. उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी बताया कि प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहता है कोई एक दिन की सीख नहीं, बल्कि हर दिन सीखने की प्रक्रिया चलती रहती है. वहीं जब उनसे संगठन की बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसका स्ट्रक्चर है. अमित शाह और बाकी शीर्ष नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में अध्यक्ष का पद सर्वोच्च होता है, और हर कार्यकर्ता चाहे वो कितना भी बड़ा क्यों न हो उस व्यवस्था का सम्मान करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *