Fri. Apr 24th, 2026

 सीएसके ने मुंबई के खिलाफ 103 रनों की बड़ी जीत हासिल की – realtimes

blank

आईपीयल: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया, जिसको सीएसके की टीम 103 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली, इसके अलावा गायकवाड ने 22 और ब्रेविस ने 21 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में गजनफर और अश्विन कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं बुमराह-सैंटनर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 11 के स्कोर तक गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। तिलक वर्मा के 37 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ही मुंबई इंडियंस के विकेट काफी तेजी के साथ गिरते हुए देखने को मिले, जिसमें सूर्या भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर्स में 104 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में ये अभी तक की सबसे बड़ी हार है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अकील होसेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, इसके अलावा नूर अहमद ने 2 जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजापनीत सिंह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

 

यहां पर देखिए दोनों टीमों की इस मैच के लिए प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स – संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
मुंबई इंडियंस – विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।

चेन्नई सुपर किंग्स – प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *