Sun. Apr 26th, 2026

गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र… PM मोदी को हर जगह जाने का अधिकार, हिमंत बिस्वा सरमा का ममता पर पलटवार

Himanta Biswa Sarma 2026 04 05853ba477a0eb212d6cace66eb83189

Last Updated:

हिमंत ने बंगाल चुनाव को लेकर एक बड़ा और अहम दावा किया है. उन्होंने कहा कि असम में पहले चुनाव के दौरान भारी अफरातफरी मचती थी. लेकिन आज असम में हर चुनाव एक बहुत बड़े उत्सव की तरह होता है. बंगाल में भी चुनाव का दूसरा चरण एक बड़े उत्सव जैसा ही चल रहा है. पहले चरण में बहुत अच्छी वोटिंग हुई और कोई भी अफरातफरी नहीं मची.

ख़बरें फटाफट

गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र... PM मोदी को हर जगह जाने का हक, सरमा ने ममता को घेराZoom

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी.

उत्तर 24 परगना. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा उम्मीदवार सुदीप्ता दास के समर्थन में एक रोड शो किया. इस कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. यह रोड शो नोआपारा पुलिस स्टेशन से शुरू होकर कांचरापाड़ा बाग मोड़ तक गया.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जाएंगे. प्रधानमंत्री को हर जगह जाने का अधिकार है. दीदी को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. पूरी दुनिया ने देखा कि बंगाल की पर्यटन क्षमता बढ़ गई है. जब प्रधानमंत्री असम आते हैं तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करता हूं. दीदी, जो कुछ भी बंगाल के लिए अच्छा होता है, वह उसका विरोध करती हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खाया तो पूरा देश झालमुड़ी पर फिदा हो गया है. यह बंगाल के लिए अच्छा हुआ या नहीं हुआ. इससे लोगों को रोजगार मिलेगा कि नहीं. ऐसे में ममता दीदी, प्रधानमंत्री का विरोध नहीं कर रही हैं, वो बांग्ला का विरोध कर रही हैं.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में एक समय ऐसा था, जब चुनावों के दौरान काफी अफरा-तफरी मची रहती थी, लेकिन आज असम में चुनाव एक उत्सव की तरह है. मेरा मानना ​​है कि बंगाल में चुनाव का दूसरा चरण भी एक उत्सव जैसा ही है. यही वजह है कि पहले चरण में अच्छी वोटिंग हुई. कोई अफरा-तफरी नहीं मची, लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, इसीलिए दूसरे चरण में लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है. सीएम सरमा ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

23 अप्रैल को भी हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तर 24 परगना के बोंगागांव निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि मतुआ समाज ने शुरुआत से ही भाजपा का साथ दिया है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भी मतुआ समाज भाजपा के साथ है. मछली खाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि असम में भाजपा की सरकार है. असम में भी लोग मांस-मछली खाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं तो ममता बनर्जी से ज्यादा मांस खा जाऊंगा.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *