Sun. Apr 26th, 2026

Mann Ki Baat Live:’कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर’, मन की बात में बोले पीएम मोदी – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 133th Episode

narathara matha parathhanamatara db72ab595d7bc2062ed35143ef6069cd

11:32 AM, 26-Apr-2026

तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज के तेजी से बदलते समय में तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। यह हमें हमारे अतीत और वर्तमान से जोड़ने का काम कर रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में शिक्षा और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए एक खास पहल की गई है। भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार ने एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें देश के 20 करोड़ से ज्यादा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने लोगों से इस पोर्टल को जरूर देखने की अपील की और कहा कि इससे भारत के इतिहास को समझने का एक शानदार अनुभव मिलेगा। पीएम मोदी ने इस पहल को ज्ञान और तकनीक का बेहतरीन संगम बताया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

11:28 AM, 26-Apr-2026

पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बांस सेक्टर में सफलता की कहानियों की लंबी सूची है और यह क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे पूर्वोत्तर भारत से कम से कम एक बांस का उत्पाद जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से बांस उत्पाद बनाने वाले कारीगरों का हौसला बढ़ता है और उनकी मेहनत को सम्मान मिलता है। साथ ही इससे स्थानीय उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

11:24 AM, 26-Apr-2026

पीएम मोदी ने बीटिंग रिट्रीट को बताया सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक गणतंत्र पर्व मनाया जाता है। इस उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समारोह में अलग-अलग बैंड अपनी संगीत परंपराओं के साथ प्रदर्शन करते हैं, जिससे देश की विविधता और संस्कृति की झलक मिलती है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इसमें भारतीय संगीत को ज्यादा शामिल किया जा रहा है, जिसे देश के लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस साल के बीटिंग रिट्रीट को खास और यादगार बताया और कहा कि इसमें वायुसेना, थलसेना, नौसेना और सीएपीएफ के बैंडों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

11:22 AM, 26-Apr-2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने कहा कि मई का महीना एक शुभ अवसर के साथ शुरू हो रहा है और कुछ ही दिनों में पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से होती है।

पीएम मोदी ने बताया कि बुद्ध का यह भी संदेश है कि खुद पर विजय पाना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

11:15 AM, 26-Apr-2026

पीएम मोदी ने हवा से मिलने वाली ऊर्जा यानी विंड एनर्जी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि आज वे एक ऐसी शक्ति के बारे में बात करना चाहते हैं जो दिखती नहीं है, लेकिन जिसके बिना जीवन एक पल भी संभव नहीं है। यह शक्ति है हवा से मिलने वाली ऊर्जा यानी विंड एनर्जी।पीएम मोदी ने बताया कि यही पवन ऊर्जा भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने इस क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब देश की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 56 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है। पीएम मोदी के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया में पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इसे देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

11:13 AM, 26-Apr-2026

पीएम मोदी ने मन की बात में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की ऐतिहासिक उपलब्धि बताई

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के परमाणु वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिससे पूरे देश को गर्व हुआ है। तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है। पीएम मोदी ने समझाया कि इसका मतलब है कि अब इस रिएक्टर के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने इसे भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह रिएक्टर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, यानी इसमें किसी भी विदेशी तकनीक का उपयोग नहीं किया गया है। पीएम मोदी ने इसे भारत की वैज्ञानिक ताकत और आत्मनिर्भरता की बड़ी सफलता बताया।

 

11:09 AM, 26-Apr-2026

भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब देश के निर्माण और विकास में अहम योगदान दे रहा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखता आया है। इसी सोच के साथ देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं और इस क्षेत्र में लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब देश के निर्माण और विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

11:09 AM, 26-Apr-2026

देश की उपलब्धियों और विज्ञान की भूमिका पर जोर

पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों और विज्ञान की भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल और व्यस्तताओं के बीच भी लोगों ने उन्हें संदेश और पत्र भेजकर देश की उपलब्धियों की खुशी साझा की है। पीएम मोदी ने बताया कि इस बार मन की बात की शुरुआत एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि से की जा रही है।

10:17 AM, 26-Apr-2026

Mann Ki Baat LIVE: ‘कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

PM Modi Mann ki Baat Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में विज्ञान और देश की प्रगति के बीच मजबूत संबंध पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को केवल शोध तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे देश के विकास और जनकल्याण से जोड़कर आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में उन्होंने विज्ञान आधारित सोच, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *