Tue. Apr 28th, 2026

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में सीमित दायरे में कारोबार, 78 हजार डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन

cd5b1e4947e304476c788cd474fb579a 461626400

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में रविवार को सीमित दायरे में कारोबार होता नजर आ रहा है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से चार गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि छह क्रिप्टो करेंसीज दबाव के बावजूद मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं।

बाजार में दबाव की स्थिति होने के बाद भी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 0.68 प्रतिशत की मामूली तेजी 78 हजार डॉलर के स्तर से ऊपर चली गई है।

इसी तरह दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्ट करेंसी एथेरियम भी पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान 0.61 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 2,300 हजार डॉलर के स्तर को पार करने में सफल रही है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम पांच बजे तक बिटकॉइन 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,097.44 डॉलर यानी लगभग 73.61 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एथेरियम की कीमत भी आज 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ उछल कर 2,332.80 डॉलर के स्तर पर आ गई थी। बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा यूएसडी कॉइन 0.01 प्रतिशत, सोलाना 0.18 प्रतिशत, ट्रॉन 0.13 प्रतिशत और डॉगकॉइन 0.03 प्रतिशत की मामली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टेथर 0.01 प्रतिशत, एक्सआरपी 0.34 प्रतिशत, बीएनबी 0.85 प्रतिशत और हाइपरलिक्विड 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में तेजी आई है। इन 24 घंटों में क्रिप्टो के ग्लोबल मार्केट कैप में 0.29 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बढ़ कर 2.6 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 245.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

ग्लोबल मार्केट कैप में उछाल आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेन-देन में गिरावट आई है। इस अवधि में कुल 9,894 करोड़ डॉलर यानी लगभग 9.32 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई, जो एक दिन पहले की तुलना में 20.93 प्रतिशत कम है।

अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो कीमत में तेजी आने के साथ ही पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति 0.17 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी बढ़ कर 60.05 प्रतिशत हो गई है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *