Tue. Apr 28th, 2026

Exclusive:फिर फुंसुक वांगडू बनेंगे आमिर? ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर चल रहा काम, बोले- ‘बहुत अच्छी कहानी लिखी…’ – Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel Again Play Role Of Phunsukh Wangdu

aamara khana b61875982c2be1669ab6fb4558ede383

जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज होने वाली है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ही प्रोड्यूस रहा है। हाल ही में आमिर खान ने अमर उजाला डिजिटल से फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। 




फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर चल रहा है काम 


आमिर खान से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह दादा साहेब फाल्के पर फिल्म कर रहे हैं, यह फिल्म कहां पर पहुंची है। इसी सवाल के जवाब में वह अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का जिक्र करते हैं। आमिर खान कहते हैं, ‘दादासाहेब फाल्के की कहानी बहुत ही इंस्पिरेशनल है। इस पर राजकुमार हिरानी  काम कर रहे थे। राजू ने फिल्म के 3 ड्राफ्ट बनाए, लेकिन अभी तक वो उस स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं, तो उन्होंने उसे अभी कुछ वक्त के लिए होल्ड पर रख दिया है। शायद बाद में उस पर दोबारा काम करेंगे। लेकिन इस वक्त राजकुमार हिरानी ‘3 इडियट्स’ के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। इसकी कहानी मैंने सुनी है। यह बहुत अच्छी लिखी गई है। इस वक्त उसी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।’ 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *