भारतीय एजेंसियों ने दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को इस्तांबुल से भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल की है. इंटरपोल रेड नोटिस के बाद तुर्की में उसे पकड़ा गया. डोला को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है. वह डी-कंपनी के फाइनेंस और लॉजिस्टिक्स का अहम सदस्य रहा है.इंटरपोल द्वारा भारत के अनुरोध पर जारी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद इस महीने की शुरुआत में तुर्की की एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था.
