Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 7 May 2026: कर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे, जिससे कठिन परिस्थितियों का सामना आसानी से कर पाएंगे. हालांकि पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेष रूप से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद या बहस हो सकती है. ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.

आज का मकर राशिफल
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 7 मई यानी आज का दिन संतुलन और स्थिरता लेकर आने वाला है. आज दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आज आय में इजाफा होने के संकेत हैं और इसके साथ ही मानसिक संतोष भी मिलेगा. नए लोगों से संपर्क बनने के योग हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके फैसले प्रभावशाली रहेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे.
जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है, जिससे दिन व्यस्त लेकिन खुशहाल रहेगा. परिवारिक जीवन में आज शांति बनाए रखना जरूरी है. खासकर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें. मकर राशि वालों के लिए आज धैर्य और संयम से रिश्तों को संभालना ही बेहतर रहेगा. आज भगवान विष्णु की आराधना से दिन की शुरुआत करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.
मकर राशि वालों को मिलेगा धन-संपत्ति
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. खासकर जो लोग कैटरिंग या सर्विस से जुड़े काम करते हैं, उन्हें नए ऑफर और अवसर मिल सकते हैं. पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. खर्चों पर नियंत्रण रखें, ताकि बचत बनी रहे.
मकर राशि वाले सेहत का रखे ध्यान
स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. जीवनसाथी की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. खुद भी थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें और खानपान का ध्यान रखें.
मकर राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता
करियर के लिहाज आज दिन सकारात्मक रहेगा. छात्रों को माता-पिता का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे पढ़ाई में सुधार आएगा. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.
मकर राशि वाले प्रेम और मैरिड लाइफ सावधानी बरतें
प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. संवाद बनाए रखें और छोटी बातों को बड़ा न बनने दें.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
