Thu. May 7th, 2026

भारत ने पाकिस्तान के ‘न्यूक्लियर ब्लफ’ को किया बेनकाब, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद बोले- अगली बार हम युद्ध का रुख तय करेंगे

Sindoor 2026 05 5ab9d94a7bb8e2128808c3f3b85de766

होमताजा खबरदेश

बेनकाब हुआ पाक का न्यूक्लियर ब्लफ, वाइस एडमिरल बोले- हम तय करेंगे युद्ध का रुख

Last Updated:

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान की परमाणु को लेकर बार-बार दी जाने वाली गीदड़ भ‍भकियों को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है. 7 मई 2025 को आज के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बिल्‍कुल सटीक हमला कर लश्कर, जैश और हिजबुल के लॉन्च पैड तबाह किए थे. वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा है कि भविष्य में भारत सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि शुरुआत से ही युद्ध के मैदान का रुख अपनी रणनीति के मुताबिक तय करेगा.

बेनकाब हुआ पाक का न्यूक्लियर ब्लफ, वाइस एडमिरल बोले- हम तय करेंगे युद्ध का रुखZoom

भविष्‍य में भारत युद्ध की दिशा खुद तय करेगा.

Operation Sindoor: भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान की न्‍यूकिल्‍यर ब्‍लैकमेल की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से परमाणु हमले की धमकी देकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन भारत ने इस बार साफ कर दिया कि वह किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग से डरने वाला नहीं है.

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बेहद सटीक हमले किए. इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड और ठिकानों को निशाना बनाया गया.

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी तक मार करने वाले आधुनिक हथियारों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर कार्रवाई की. साथ ही, यह साबित कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है. उन्‍होंने कहा कि इन हमलों ने पाकिस्तान की न्यूक्लियर ब्लैकमेल की रणनीति को पूरी तरह नाकाम कर दिया है.

पहले जैसे नहीं होंगे भविष्‍य में युद्ध

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने यह भी कहा कि भविष्य के युद्ध अब पहले जैसे नहीं होंगे. आने वाले समय में बिना इंसानों वाली यानी अनक्रूड और ऑटोनॉमस प्रणालियों की भूमिका बहुत बढ़ने वाली है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना तेजी से नई तकनीकों को अपने सैन्य सिस्टम में शामिल कर रही है ताकि दुश्मन से हमेशा एक कदम आगे रहा जा सके. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीतिक ताकत, सैन्य तैयारी और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का बड़ा उदाहरण है.

समुद्र में बड़ी ताकत बन चुका है

भारतीय नौसेना लगातार अपनी युद्ध रणनीतियों की समीक्षा कर रही है और नई क्षमताओं को शामिल कर रही है. प्रमोद ने भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोतों की भी तारीफ करते हुए कहा कि विमानवाहक पोत विक्रांत, कोलकाता और विशाखापत्तनम ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस युद्ध में यह भी साबित हो गया है कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि समुद्र में लंबे समय तक युद्ध के लिए तैयार रहने के साथ आधुनिक युद्ध कौशल को विकसित कर भारत की बड़ी ताकत बन चुका है.

सैन्‍य सफलता के लिए जरूर है आत्‍मनिर्भता

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी सैन्य अभियान में सफलता के लिए आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है. भारत अब अपने हथियार, युद्धपोत और तकनीक खुद विकसित कर रहा है, जिससे सेना की ताकत लगातार बढ़ रही है. भविष्य की चुनौतियों पर बात करते हुए वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि अब भारत सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भारत को फिर चुनौती दी गई तो भारतीय सेना सिर्फ जवाब नहीं देगी, बल्कि शुरुआत से ही युद्ध के मैदान का रुख अपने हिसाब से तय करेगी.

11 एयरपोर्ट और 13 एयरक्राफ्ट को किया बर्बाद

भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ बड़े आतंकी ठिकानों पर हमला किया था और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया था. अवधेश कुमार भारती ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरपोर्ट्स को निशाना बनाया और उसके 13 विमानों को नष्ट कर दिया. इनमें जमीन और हवा दोनों में मौजूद विमान शामिल थे. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर मौजूद पाकिस्तान की एक अहम हवाई संपत्ति को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया था.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *