MIRV तकनीक से दुश्मनों के कई टारगेट तबाह, दिखा एडवांस अग्नि मिसाइल का जलवा
Last Updated:
भारत की एडवांस अग्नि मिसाइल के टेस्ट से दुश्मन डर के माहौल में जी रहे हैं. डीआरडीओ ने इंडस्ट्रीज के सहयोग से इसे बनाया है. इसमें एमआईआरवी तकनीक का इस्तेमाल एकदम किया गया है. जिसकी बदौलत एक ही मिसाइल से कई अलग-अलग टारगेट हिट किए जा सकते हैं. इस खौफनाक ताकत से दुनिया भर में दहशत का आलम है.

भारत ने MIRV तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.
नई दिल्ली. भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल में MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए एक ही मिसाइल से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है.
परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई पेलोड्स के साथ दागा गया, जिन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा. मिसाइल की पूरी उड़ान पर जमीन और जहाज आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से नजर रखी गई.
DRDO ने देश की विभिन्न इंडस्ट्रीज के सहयोग से इस मिसाइल को विकसित किया है. परीक्षण के दौरान DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिक और भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद रहे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, भारतीय सेना और इंडस्ट्री को बधाई दी और कहा कि इससे देश की रक्षा क्षमता और मजबूत होगी.
