Sat. May 9th, 2026

Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट, रेड के बाद ED ने लिया बड़ा एक्शन

Sanjeev Aroda Arrest 2026 05 643080d6258624d757d9b0f57fed90b3

Punjab AAP Minister Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की थी. कई घंटों चली इस कार्रवाई के बाद ईडी ने मंत्री संजीव आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है. वहीं, इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है. एजेंसी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं. मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी से शुरू हो गई. जानिए इस मामले से जुड़ी पल-पल की जानकारी…

मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्‍ट लाइव अपडेट…

Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि मोबाइल फोन का निर्यात पूरी तरह कानूनी और नियमों के मुताबिक किया गया था. कंपनी ने बयान में कहा कि कोई पैसा विदेश में छिपाया नहीं गया और न ही किसी खाते में भेजा गया. सभी लेन-देन बैंक के जरिए हुए हैं और उनका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है. कंपनी का कहना है कि इसी वजह से फर्जी निर्यात और राउंड-ट्रिपिंग जैसे आरोप सही नहीं हैं. कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसके कारोबार से सरकार को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के मसले पर आम आदमी पार्टी अब बचाव में उतर आई है. आम आदर्मी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्‍स एकाउंट पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा है कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का उनके मंत्री पद या भगवंत मान सरकार से कोई लेना-देना नहीं है. बयान में दावा किया गया कि ईडी ने संजीव अरोड़ा की कंपनी पर उन कारोबारी लेन-देन को लेकर मामला दर्ज किया है, जो उनके मंत्री बनने से पहले हुए थे. आप नेता के अनुसार, ईडी ने कंपनी पर 157 करोड़ रुपये के फर्जी मोबाइल फोन निर्यात का आरोप लगाया है। हालांकि, कंपनी ने सार्वजनिक बयान जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है. कंपनी का कहना है कि जिन मोबाइल फोन के निर्यात पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनके सभी IMEI नंबर एक्सपोर्ट से पहले बंदरगाह पर कस्टम विभाग द्वारा स्कैन किए गए थे. कंपनी के अनुसार, आईएमईआई स्कैन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सत्यापित होता है और इसमें किसी तरह की हेराफेरी संभव नहीं है. ऐसे में ईडी के आरोप तथ्यहीन नजर आते हैं.

Sanjiv Arora Arrest LIVE: आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब के घर-घर में ईडी रेड की चर्चा हो रही है और लोग बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार पंजाब की भावनाओं को कभी समझ नहीं पाई. उन्होंने कहा कि पंजाबी प्यार से सब कुछ दे सकता है, लेकिन अगर उसके साथ अन्याय हो तो वह पूरी ताकत से जवाब देता है. आप नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी ने इसी तरह ईडी की रेड जारी रखीं तो पंजाब में उसकी सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, वे कुछ दिनों में बाहर आ जाएंगे, लेकिन बीजेपी को लंबे समय तक राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ेगा.

Sanjiv Arora Arrest LIVE:  दिल्ली में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार ने राज्य के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है. राघव चड्ढा ने दावा किया कि ईडी की कार्रवाई के दौरान 21 लाख रुपये खिड़की से फेंके जाने की बात सामने आई है, जो गंभीर सवाल खड़े करती है.

उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा ईमानदारी से कमाया गया होता तो कोई भी व्यक्ति 21 रुपये तक नहीं फेंकता. उनके मुताबिक यह पंजाब की जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पहले ही करीब 5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और अब सरकारी खजाने को लूटकर पार्टी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

Sanjiv Arora Arrest LIVE:  पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिकिया दी है उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफरत करती है. उन्‍होंने गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं. बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है. लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा. कभी-कभी वे ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्‍स भेजते हैं. लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता. यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया। उन्होंने ईडी भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की. फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया.

Sanjiv Arora Arrest LIVE:  मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पूरी पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा है कि पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार और हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. वे जेल भी जा चुके हैं. आरपी सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होते ही आप नेता ईडी पर सवाल उठाने लगते हैं.

Sanjiv Arora Arrest LIVE: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन एजेंसी को अब तक कुछ नहीं मिला. उन्‍होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे दबाया नहीं जा सकता. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है.

Sanjiv Arora Arrest LIVE: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ईडी को भाजपा का ‘सुपारी किलर’ बताते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि कुछ दिनों तक कार्रवाई और खबरों का दौर चलेगा, लेकिन बाद में एजेंसी खाली हाथ लौट जाएगी.

Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा इस तरह की कार्रवाई कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश करती है. चीमा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के नेताओं को डराने और कामकाज प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *