Sun. May 10th, 2026

इलायाथलपति से थलपति का सफर, तमिलनाडु के ‘जन नायक’ बने विजय, सिनेमा के बाद अब राजनीति में दिखेगा दम – thalapathy vijay tamilnadu cm oath ceremony film journey jan nayagan movie tmovj

6a001079a356b c vijay joseph is tamil nadus cm 10582620

तमिलनाडु की जनता को आज उनका नया जन नायक मिल चुका है. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां विजय अपने पूरे परिवार और अपनी पार्टी TVK के नेताओं संग पहुंचे. वहां विपक्ष नेता राहुल गांधी भी कांग्रेस की तरफ से पहुंचे. 

डैशिंग लुक में दिखे थलपति विजय

आज का दिन तमिल सिनेमा के लिए काफी बड़ा है. सबके फेवरेट थलपति विजय अब राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ी बात है. लेकिन अब विजय सिनेमाई पर्दे पर नहीं नजर आएंगे, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बहुत बड़ा नुकसान है. ऐसे में अब उनकी जगह कौन नया एक्टर लेगा, ये देखने वाली बात होगी. 

शपथ ग्रहण समारोह में विजय का अंदाज बेहद शानदार था. उन्होंने शपथ लेने के लिए ट्रेडिशनल लुक की जगह फॉर्मल लुक अपनाने का फैसला लिया. विजय ब्लैक सूट-पैंंट में नजर आए, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे. साथ ही उन्होंने सॉल्ट-पेपर लुक कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा था. 

इवेंट में विजय के साथ-साथ उनकी खास दोस्त तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं, जिनके लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. तृषा साड़ी और बिंदी के साथ-साथ गजरा लगाकर विजय को मुख्यमंत्री बनता देखने पहुंची थीं. इवेंट के दौरान एक्ट्रेस को बेहद खुश देखा गया. तृषा अपने साथ अपनी मां उमा कृष्णन को भी लेकर पहुंची थीं. थलपति ने समारोह के बाद, दोनों से मुलाकात भी की. 

विजय का ‘सुपरहिट’ फिल्मी करियर

विजय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पिता एस ए चंद्रशेखर की फिल्मों से की थी. वो 80s के दौरान थलाइवा रजनीकांत की फिल्मों में नजर आए. फिर 1992 से उन्होंने बतौर हीरो पिता एस ए चंद्रशेखर की फिल्म से डेब्यू किया. विजय की शुरुआत थोड़ी ढीली थी, लेकिन उनके पिता का दृढ़ संकल्प मजबूत होने के चलते उन्हें सहारा मिलता गया. नतीजा, 1994 में आई विजय की फिल्म रसीगन सुपरहिट हुई और उन्हें तमिल सिनेमा का इलायाथलपति यानी यंग कमांडर बुलाया जाने लगा.

विजय ने 2003 के बाद से जबरदस्त स्टारडम देखा. एक के बाद एक करके उनकी फिल्में तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने लगीं. धीरे-धीरे वहां उनका नाम बनता गया. लेकिन साल 2015 के बाद विजय और भी बड़े सुपरस्टार तब बने, जब उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होने लगीं और उन्होंने थलाइवा रजनीकांत और उलगानायगन यानी कमल हासन को टक्कर देनी शुरू की. साल 2017 में एटली की फिल्म मर्सल से उन्हें थलपति विजय कहकर बुलाया जाने लगा. उस दिन से लेकर साल 2024 तक विजय कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, जिसमें से एक फिल्म लियो वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये भी कमा चुकी है. 

जन नायक फिल्म का इंतजार

अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय के फैंस को उनकी आखिरी फिल्म जन नायक की रिलीज का इंतजार है. पिछले पांच महीने से ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. इसे 9 जनवरी पर रिलीज किया जाना था, जिसमें पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स शामिल हैं. मगर किसी ना किसी कारण से इसे रोका गया. अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जब विजय मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल लेंगे, तो उनकी फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस हो जाएगी. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *