Mon. May 11th, 2026

bihar goat farming business idea low investment high profit subsidy

HYP 5838724 cropped 10052026 203539 videoshot 20260510 203012 1

Last Updated:

Low Budget Business For Youth: बिहार में स्वरोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बकरी पालन एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है. सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं और भारी अनुदान की मदद से अब महज 1 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है. कम लागत और बेहद कम जोखिम वाले इस व्यवसाय से युवा सालाना 2 से 2.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला यह स्टार्टअप मॉडल अब बिहार के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बना रहा है.

जहानाबाद: हमारे देश की जनसंख्या तेज गति से बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में हर हाथ को नौकरी मिलना संभव नहीं है. नौकरी की संख्या सीमित होने से बहुत लोग उद्योग की ओर अपना रुख कर रहे हैं, ताकि उनकी रोजी रोटी आसानी से चलती रहे. उद्योग धंधे शुरू करने को सरकार भी मदद कर रही है. बैंक ऋण से लेकर अन्य कई प्रकार की सुविधाएं उद्यमी को मिल रहे हैं, ताकि जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब गिवर बने. हालांकि, हर व्यक्ति भी उद्योग धंधा शुरू नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास पूंजी का अभाव होता है. अब ऐसे में वो करे तो क्या करें? तो जानिए.

जानें ये शानदार बिजनेस आइडिया
अगर कोई बेरोजगार युवा पशुपालन के क्षेत्र में उद्योग सेट अप करने को सोच रहा है तो उनके पास कई विकल्प हैं. यहां पर कम पूंजी से लेकर ज्यादा पूंजी वाले अपनी तैयारी कर बिजनेस कर सकते हैं. अच्छी कमाई कर सकते हैं. बिहार में पशुपालन का दायरा बढ़ा है और ऐसे में इस क्षेत्र में अपना व्यापार सेट करने लगे हैं. जहानाबाद जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. रानी कुमारी ने कम पूंजी में व्यवसाय शुरू करने का शानदार आइडिया दिया है.

कम पूंजी का बेहतरीन बिजनेस
उन्होंने बताया कि हमारे यहां पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे गरीबों का ATM भी कहा जाता है. यदि कोई युवा बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं तो वो कम पूंजी से लेकर ज्यादा पूंजी तक शुरू कर सकते हैं. इसके लिए सरकार की कई योजनाएं संचालित हो रही है. कम पूंजी में 10 बकरी और एक बकरा, 20 बकरी और एक बकरा, 40 बकरी और 2 बकरा है, वहीं ज्यादा पूंजी में 100 बकरी और 5 बकरा तथा 500 बकरी और 25 बकरा वाली योजनाएं हैं.

बस इतनी आएगी लागत 
डॉ. रानी ने कहा कि हमारे पास कम पूंजी है तो 20 बकरी और 1 बकरा वाली योजना से बिज़नेस शुरू कर सकते हैं. योजना की कुल लागत 2 लाख 43 हजार रुपए है. आप बैंक ऋण या स्व लागत से शुरू कर सकते हैं. यदि आप स्व लागत से करना चाह रहे हैं तो बहुत ही कम पूंजी 1 लाख रुपए में आपका यह व्यापार खड़ा हो सकता है. इसमें बकरी का शेड 600 स्क्वायर फीट और चरने की जगह 1200 स्क्वायर फीट होनी चाहिए. इस योजना का लाभ उठाने के बाद आपको अलग अलग समूह के हिसाब 50 प्रतिशत और 60 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है.

कमाई के लिहाज से बेहतर विकल्प 
उन्होंने आगे कहा कि बहुत ही अच्छा बिज़नेस हैं. क्योंकि एक साल में तैयार हो जाता है. साथ ही एक बार तैयार हुआ तो एक बकरी की कीमत 10000 रुपये तक मिल जाती है. साथ ही हम लोग बाहर से ब्रीड भी लाने को पशुपालक को मजबूर नहीं करते हैं. लोकल ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां खरीदनी होती है. यह साल में दो बार प्रजनन करती है और 4 से 5 बकरियां होती है. ऐसे में यह व्यापार एक साल में  2 से 2.5 लाख रुपए तक कमाई दे सकती है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *