Thu. May 14th, 2026

मौनी रॉय की शादी में खटास? इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो, परेशान हुए फैंस – mouni roy unfollows husband suraj nambiar instagram divorce rumors tmovg

6a01fe4dac57b mouni roy suraj nambiar 1105288

ग्लैमर की दुनिया में रिश्तों का बनना और बिगड़ना अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन जब बात किसी चहेते कपल की हो, तो फैंस परेशान हो जाते हैं. बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है. जिसके बाद कई कयास लगने शुरू हो गए.

दरअसल 11 मई, 2026 तक सामने आई ताजा अटकलों के अनुसार, इस खूबसूरत जोड़ी के रिश्ते में कुछ खटास आने के संकेत मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी और सूरज के बीच अनबन की खबरें तब तेज हुईं, जब फैंस ने गौर किया कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं

इंस्टाग्राम से उठी अफवाह
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ पैनी नजर रखने वाले फैंस ने इंस्टाग्राम पर मौनी और सूरज की ‘फॉलोइंग लिस्ट’ चेक की. हैरानी की बात यह है कि ये दोनों ही अब एक-दूसरे की लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं. आम तौर पर अपनी वेकेशन और खास पलों की तस्वीरें शेयर करने वाला यह कपल अचानक एक-दूसरे से डिजिटल दूरी क्यों बना रहा है, यह सवाल हर किसी के मन में है.

हालांकि, रिपोर्ट किए जाने तक न तो मौनी रॉय ने और न ही सूरज नांबियार ने इन खबरों पर अपनी कोई रिएक्शन नहीं दिया. हां, दोनों की चुप्पी ने इन अटकलों को और ज्यादा हवा देने का काम किया है.

मार्च 2025 तक था गहरा प्यार
चौंकाने वाली बात यह भी है कि अभी कुछ समय पहले तक इनके बीच सब कुछ सामान्य और बेहद रोमांटिक नजर आ रहा था.  मौनी रॉय अक्सर अपने पति के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करती रहती थीं. जब वे काम के सिलसिले में अलग-अलग देशों में होते थे, तब मौनी अपनी पोस्ट के जरिए जाहिर करती थीं कि वह सूरज को कितना मिस कर रही हैं. अब ऐसा क्या हुआ कि इस रोमांटिक कपल के बीच अब बातचीत बंद होने या अनफॉलो करने तक की नौबत आ गई? ये बड़ा सवाल है.

गोवा में हुई थी ‘फेयरीटेल वेडिंग’
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. 27 जनवरी, 2022 को गोवा के खूबसूरत नजारों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए थे. उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विविधताओं का सम्मान करते हुए पहले मलयाली रीति-रिवाजों और फिर बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की थी.

चुप्पी और अटकलों का दौर
फिलहाल स्थिति ‘वेट एंड वॉच’ वाली बनी हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह महज कोई तकनीकी दिक्कत या छोटी-मोटी नाराजगी हो, न कि किसी बड़े अलगाव की शुरुआत. बिना किसी आधिकारिक बयान के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. फैंस बस इस इंतजार में हैं कि जल्द ही यह कपल साथ नजर आए और इन सभी अफवाहों पर विराम लग सके.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *