Tue. May 12th, 2026

Arun Transit 2026: कृतिका नक्षत्र में आज होगा अरुण का प्रवेश, अचानक धन और सफलता के बन रहे हैं योग – arun nakshatra parivartan 2026 kritika nakshatra effect zodiac signs lucky rashifal hindi tvisg

6a028633ef445 pluto 124518510

Arun Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 मई 2026 यानी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. अरुण ग्रह (Pluto) सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है. धीमी गति से चलने वाला यह ग्रह जब नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है. ऐसे में यह गोचर कई लोगों के जीवन में अचानक बदलाव, नई शुरुआत और छिपे हुए अवसर लेकर आ सकता है.

अरुण (Pluto) नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव

अरुण ग्रह को परिवर्तन, गहराई और छुपी हुई शक्तियों का कारक माना जाता है. जब यह कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, पुराने कार्यों का परिणाम और नई शुरुआत के संकेत मिलते हैं. यह समय उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन उन्हें सही फल नहीं मिल रहा था.

इन राशियों को मिल सकता है फायदा

वृषभ राशि

इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. अचानक धन लाभ या पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. करियर में नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं. यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और काम में सफलता मिलेगी. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. 

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा. नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश से लाभ होने की संभावना है. विदेश या नई जगह से जुड़े मौके भी मिल सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर खास लाभकारी रह सकता है. करियर में नई दिशा मिलेगी. अचानक सफलता के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नई योजनाओं में सफलता मिलेगी.

क्या करें इस दौरान?

अरुण नक्षत्र परिवर्तन के दौरान अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश करें. अचानक मिले अवसरों को नजरअंदाज न करें और नकारात्मक सोच से दूर रहें. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *