हिमंता बिस्वा सरमा संग आज 4 मंत्री लेंगे शपथ, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Last Updated:
Himanta Biswa Sarma oath ceremony- असम में हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्री चार मंत्री शपथ लेंगे. इनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो शामिल हैं. सहयोगी दलों असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के एक-एक नेता शामिल हैं.

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. (फोटो: PTI)
नई दिल्ली. अमस में हिमंता बिस्वा सरमा आज मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आम लोग मंत्रिमंडल को लेकर तरह तरत के कयास लगा रहे हैं. कौन- कौन मंत्री होगा, कितना बड़ा मंत्रिमंडल होगा? इसकी जानकारी आ गयी है. हिमंता के साथ केवल चार मंत्री शपथ लेंगे. हिमंता दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.उनके साथ भाजपा के दो वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के एक-एक नेता शामिल हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री सरमा ने सोमवार रात जिन चार नेताओं के नामों का ऐलान किया, उनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरन बोरो शामिल हैं. रामेश्वर तेली असम के बड़े जनजाति नेताओं में गिने जाते हैं. वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा की राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्हें 2024 में राज्यसभा भेजा गया था. अब वे फिर से डुलियाजन सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. उनके अनुभव को देखते हुए सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना मानी जा रही है.
अजंता नियोग मुख्यमंत्री सरमा की पुरानी राजनीतिक सहयोगियों में शामिल हैं. वह लगातार छठी बार गोलाघाट सीट से विधायक चुनी गई हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई सरकार में मंत्री भी रहीं. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं. पिछली सरमा सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में काम किया था और असम की पहली महिला वित्त मंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया था.
वहीं, अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और छात्र राजनीति से उभरकर बड़े नेता बने. असम आंदोलन के दौर से उनकी राजनीति मजबूत हुई. वे भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
इसके अलावा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो का नाम भी शामिल है. वे तीसरी बार माजबाट सीट से विधायक बने हैं. पिछले साल अक्टूबर में उन्हें सरमा सरकार में मंत्री बनाया गया था. माना जाता है कि भाजपा और बीपीएफ के गठबंधन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है. इसके अलावा पूर्व असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाया गया है.
About the Author

लेखिका 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं.
