Sat. May 16th, 2026

‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए…’, छात्रा से अश्लील बातचीत करने वाला लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हिरासत में – lucknow university professor paramjeet singh detained student obscene audio leak ntc ksrj

6a07b2b0a16ba lucknow university professor 155627238

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

प्रोफेसर पर एक छात्रा के साथ फोन पर अत्यंत अमर्यादित, भद्दी और अश्लील बातचीत करने के साथ-साथ परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) करने का प्रलोभन देने का संगीन आरोप लगा है.

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के बाद उजागर हुआ. कथित ऑडियो में प्रोफेसर परमजीत सिंह बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा पर छुट्टी से जल्दी वापस आने का दबाव बना रहे हैं. ऑडियो में प्रोफेसर को कथित रूप से यह कहते सुना जा सकता है, ‘डॉर्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है. एग्जाम से पहले घर से आ जाओ. यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं.’

इस घटना के बाद से पीड़ित छात्रा मानसिक रूप से अत्यंत प्रताड़ित महसूस कर रही है. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी, जिसके बाद यह प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई.

परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराई FIR, प्रोफेसर हिरासत में
शुक्रवार देर शाम लखनऊ पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की तहरीर पर हसनगंज कोतवाली (थाने) में आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह के खिलाफ सुसंगत गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और मामले की कमान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) महानगर को सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में दोस्ती, फिर अश्लील बातें… खुद की न्यूड VIDEO भेज युवक ने बुजुर्ग से ऐंठे 8 लाख रुपये

हालांकि, हिरासत में लिए जाने से पहले प्रोफेसर परमजीत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय की “आंतरिक राजनीति” के चलते उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है.

वाइस चांसलर सख्त, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रशासन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक माहौल को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विश्वविद्यालय ऐसे मामलों में “जीरो-टॉलरेंस” (शून्य सहनशीलता) की नीति अपनाता है. वाइस चांसलर (कुलपति) जे.पी. सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को पूरे मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

कैंपस में ‘एबीवीपी’ का उग्र प्रदर्शन
ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया. एबीवीपी ने दोषी शिक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: स्कूली छात्राओं के पास जाकर अश्लील हरकत करते आदमी का ये वीडियो भारत का नहीं है

एबीवीपी लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष जय श्रीवास्तव ने कहा, ‘एक प्रतिष्ठित संस्थान में ऐसी ओछी और कुत्सित मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है. हम उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले नए कड़े कानूनों और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत दोषी प्रोफेसर को तुरंत सेवा से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए.’

(PTI इनपुट्स के साथ)
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *