थलापति विजय ने तो कमाल कर दिया, चुपचाप किया ऐसा काम, लोग करने लगे सलाम
Last Updated:
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय ने चुपचाप एक ऐसा काम किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. जी हां, जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम की अपील के बाद थलापति विजय ने चुपचाप अपनी वीआईपी कुर्सी से सफेद तौलिया हटाया. इस कदम को पुरानी वीआईपी संस्कृति से दूरी माना जा रहा है.
विजय ने मुख्यमंत्री कुर्सी से सफेद तौलिया हटाकर वीआईपी संस्कृति तोड़ी
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय फुलफॉर्म में हैं. जब से थलापति विजय सीएम बने हैं, तब से लगातार एक्शन दिख रहा है. अब उन्होंने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है. जी हां, थलापति विजय ने ब्रिटिश काल की वीआईपी संस्कृति को टाटा-बाय बोल दिया है. दरअसल, क्लाइमेट एक्टिविस्ट यानी जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से सरकारी दफ्तरों में वीआईपी कुर्सियों पर लंबे समय से चली आ रही टॉवेल कल्चर यानी ‘तौलिया संस्कृति’ को खत्म करने की अपील की थी. अपील के 24 घंटे के भीतर ही थलापति विजय ने एक्शन ले लिया.
जी हां, क्लाइमेट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने गुरुवार कीो यह अपील की. सीएम विजय ने शुक्रवार को ही एक्शन ले लिया. अपील के 24 घंटे के भीतर थलापति विजय ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा या प्रचार के चुपचाप अपनी कुर्सी से पारंपरिक सफेद तौलिया हटा दिया.
एक्टिविस्ट ने सीएम विजय से क्या मांग की
दरअसल, एक्टिविस्ट कंगुजम ने एक्स (X) पर अपनी पोस्ट में सीएम विजय से उदाहरण पेश करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि सफेद तौलिया रखने की परंपरा सिर्फ मंत्रियों और नौकरशाहों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे अधिकारियों द्वारा भी अपनाई जाती है. उन्होंने तमिलनाडु सीएम से इस परंपरा को छोड़कर एक प्रतीकात्मक बदलाव लाने की अपील की थी.
Hello @TVKVijayHQ Sir,
Can we end this towel culture on VIP chairs in India 🇮🇳? People already know that CMs are VIPs in India. This towel culture is being followed by ministers, bureaucrats, and even small officers. You’r a great inspiration, Sir. You can start this change. ❤️🙏 pic.twitter.com/CB5dS8vHfr
