कोर्ट के बाहर कत्ल:कार से मारी टक्कर, फिर गोलियों से भूना, बाबा के भेष में लाठी ले घूमता था हिस्ट्रीशीटर नीरज – Gangster Neeraj Shot Dead Outside Court Complex In Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रोड स्थित कोर्ट परिसर के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की अज्ञात हमलावरों ने चार-पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी।
कोर्ट से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे नीरज को हमलावरों ने पहले सफेद रंग की ब्रेजा कार से टक्कर मारी। नीरज के सड़क पर गिरते ही गोलियां मारकर भाग गए।
मूलरूप से झज्जर के दूबलधन गांव का रहने वाला नीरज वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-37 सी में रहता था। उसकी शादी गांव किडौली की रहने वाली नीतू से हुई थी। नीतू ने उसके खिलाफ फरवरी, 2019 में थाना खरखौदा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार को नीरज अपने साथियों के साथ अदालत में पेशी पर खरखौदा कोर्ट आया हुआ था।
2 of 12
सोनीपत के खरखौदा में गैंगस्टर की हत्या के मामले में सीसीटीवी में दिखाई दे रही संदिग्ध कार।
– फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस के अनुसार, पेशी के बाद नीरज अदालत परिसर से बाहर निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। पहले से घात लगाए हमलावर कार से वहां पहुंचे और नीरज को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीन से चार हमलावरों ने उसे चार से पांच गोलियां मारीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। मौके से मिले खोल से पता लगा है कि नीरज को पिस्तौल से गोलियां मारी गई हैं।
3 of 12
घटनास्थल पर पड़ा कारतूस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सूचना मिलने के बाद एसीपी जोगिंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीमें हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। खरखौदा थाना पुलिस ने नीरज के भाई सत्यवान के बयान पर हत्या, षड्यंत्र व शस्त्र अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव दूबलधन निवासी अमन उर्फ काले, साहिल व आर्यन, अमन के भांजे गांव मुरथल निवासी अमित, गांव माजरा निवासी विकास व नीरज की पत्नी नीतू व उसके भाई विक्की पर हत्या कराने का आरोप है। अमन उर्फ काले व अन्य से नीरज की रंजिश बताई जा रही है। उसकी पत्नी नीतू व साले पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
4 of 12
गैंगस्टर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लॉरेंस से जुड़े होने की चर्चा
नीरज के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इसके साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।
5 of 12
गैंगस्टर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या व लूट समेत 15 मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नीरज पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व अपहरण समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। पत्नी की शिकायत में भी उसे कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर बताया गया था। 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। उसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था। उसकी गांव में रंजिश बताई गई है।