Wed. May 20th, 2026

Google I/O 2026: आ गए AI के वे फीचर्स, जो आपको जादू जैसा फील कराएंगे – google io 2026 ai announcements gemini 35 flash android xr ttecr

6a0d1a362611c google io 2026 20192375

अमेरिका टेक कंपनी गूगल ने अपने एनुअल कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 आयोजित की. दो दिवसीय इवेंट के पहले दिन सीईओ सुंदर पिचाई आए और उन्होंने हाईटेक फीचर्स का ऐलान किया. साथ ही न्यू AI मॉडल और एजेंट्स से पर्दा उठाया है. सभी ऐलान के बारे में एक-एक करके जानते हैं. 

SynthID verification और डिटेक्शन फीचर अब Gemini ऐप के अलावा Search और Chrome में भी उपलब्ध होगा. 

गूगल ने आईओ 2026 के दौरान Gemini 3.5 Flash को पेश किया है, यह एजेंटिक टास्क कंप्लीट करने की काबिलियत रखता है. ये न्यू मॉडल ना सिर्फ  कोडिंग बल्कि मल्टीमॉडल और AI बेंचमार्क में Gemini 3.1 Pro से बेहतर बताया है. कंपनी ने बताया है कि यह दूसरे फ्रंटियर मॉडल्स से 4 गुना फास्ट है. 

गूगल इसको जेमिनाई ऐप, गूगल सर्च, एंटीग्रेविटी 2.0 और जेमिनाई API के लिए रोलआउट किया जा रहा है. Gemini 3.5 Pro अभी टेस्टिंग में है और अगले महीने उपलब्ध होगा. 

Gemini Omni भी हुआ अनवील 

गूगल इवेंट में Gemini Omni को भी अनवील किया है, जो नई मॉडल सीरीज है. यह प्लेटफॉर्म टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो इनपुट को लेकर वीडिया तैयार कर सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें रियल वर्ल्ड नॉलेज का सपोर्ट मिलेगा और वीडियो एडिटिंग करना भी आसान होगा.  

आने वाले दिनों में इसको गूगल फ्लो, यूट्यूब शॉर्ट्स, एआई प्लस और अल्ट्रा यूजर्स के लिए रोलआउट जारी किया जाएगा. वहीं, गूगल फ्लॉ और फ्लॉ म्यूजिक अब मोबाइल ऐप के रूप में आएंगे. 

AI जनरेटेड कंटेंट का पता लगाना आसान 

गूगल ने C2PA कंटेंट क्रेंडेंशियल सपोर्ट दिया है,जिसकी मदद से यूजर्स AI टूल्स से जनरेट इमेज और रियल इमेज का अंतर पता लगेंगे.  सपोर्ट से यूजर्स यह चेक कर सकेंगे कि कोई कंटेंट असली कैमरा से आया है या AI टूल्स से बदला गया है। 

Gemini ऐप में शामिल किया गया है नया डिजाइन सिस्टम 

गूगल ने अपने इवेंट में बताया है कि जेमिनाई ऐप में न्यूरअल एक्सप्रेसिव नाम का नया डिजाइन सिस्टम शामिल किया गया है. इसमें नए एनिमेशन, वाइब्रेंट कलर्स, हैप्टिक फीडबैक और नई टाइपोग्राफी शामिल है. ऐप के अंदर अब पिल के आकार का प्रॉम्प्ट बॉक्स मिलेगा, जिसमें एक नया प्लस मेन्यू दिया जाएगा. 

जेमिनाई लाइव अब फुल स्क्रीन मोड में नहीं खुलेगा. ऐसे में यूजर्स बिना मोड चेंज किए बातचीत कर सकेंगे. साथ ही Gemini अब जवाबों में जरूरी जानकारी को ऊपर और बोल्ड करके दिखाएगा. 

Gemini Spark को पेश किया 

गूगल ने इवेंट के दौरान Gemini Spark को भी पेश किया है, जिसे पर्सनल AI एजेंट कहा है. यह यूजर के लिए और यूजर्स की तरफ से काम रकरेगा. यह Gmail, Docs और दूसरे Google Workspace ऐप्स के साथ इंटीग्रेट होगा. यह अगले सप्ताह से अमेरिकी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा.  

यह भी पढ़ें: सुंदर पिचाई का बड़ा ऐलान, 25 साल बाद अब पूरी तरह बदलेगा Google

डेली ब्रीफ फीचर को किया शामिल 

गूगल ने डेली ब्रीफ नाम का फीचर का भी ऐलान किया है. यह यूजर्स के जीमेल, कैलेंडर और टास्क को स्कैन करके पूरे दिन का पर्सनलाइज्ड अपडेट देगा. अभी यह  फीचर अमेरिका में एआई प्लस, प्रो और अल्ट्रा यूजर्स के लिए शुरू हो रहा है. 

Google AI प्लान्स में किया बदलाव 

गूगल ने ऐलान किया है अब जेमिनाई ऐप में डेली प्रॉम्प्ट लिमिट को खत्म करके कंप्यूटर यूज्ड मॉडल ला रहा है. इसमें प्रॉम्प्ट की जटिलता और फीचर्स के हिसाब से लिमिट तय की जा सकेगी.  गूगल एआई अल्ट्रा प्लान अब 100 डॉलर मंथली से शुरू होगा. पुराना वाला 250 डॉलर वाला प्लान अब 200 डॉलर में दिया जाएगा. 

AI मोड को मिलेगी और पावर 

गूगल सर्च में AI मोड को दिखाया जाता है, जिसमें अब Gemini 3.5 Flash से पावर्ड होगा. नया इंटेलीजेंस सर्च बॉक्स लंबी और कन्वर्सेशनल क्वेरीज को बेहतर तरीके से समझाएगा. 

गूगल लाया शॉपिंग फीचर्स 

गूगल ने अपने इवेंट में यूनिवर्सिल कार्ट नाम का AI पावर्ड शॉपिंग हब नाम का फीचर लॉन्च किया है. यह यह प्राइस ड्रॉप, स्टॉक अलर्ट, डील्स आदि की जानकारी देगा. 

गूगल वर्कस्पेस 

गूगल ने इवेंट के दौरान बताया है कि जीमेल लाइव फीचर्स की मदद से आसानी से ईमेल सर्च कर सकेंगे. कई नए AI फीचर्स को भी लॉन्च किया है, जिसमें AI Inbox, Docs Live और Google Keep के नाम शामिल हैं.  गूगल पिक्स नाम का एआई इमेज जनरेशन और डिजाइन ऐप भी पेश किया गया है. 

Android XR को भी पेश किया है 

गूगल ने इवेंट के दौरान इंटेलीजेंस आईवेयर कैटेगरी में नए ग्लासेस को पेश किया है. इसको Samsung और Qualcomm के साथ मिलकर बनाया गया है. हालकि इसका डिजाइन जेंटल मोनस्टर और वेरबी पार्कर ने तैयार किया है. ये एंड्रॉयड एक्सआर एंड्रॉड और आईफोन दोनों डिवाइस के साथ काम करेगा. 

Android Halo फीचर भी पेश हुआ 

एंड्रॉयड हैलो फीचर पेश किया है. यह फोन के स्क्रीन के टॉप पर AI एजेंट एक्टिविटी को दिखाएगा. इसकी मदद से यूजर बिना ऐप खोले ही एजेंट का प्रोग्रेस देख पाएंगे. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *