Wed. May 20th, 2026

पानी के लिए तरसा रामगढ़, टैंकरों के सहारे गांव और स्कूलों तक पहुंचा संकट

HYP 5843375 cropped 20052026 160101 img20260520wa0068 watermar 2

Last Updated:

जोधपुर के तिंवरी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा, ढाणियों और स्कूल में सप्लाई ठप, लोग टैंकरों और दूर दराज के पानी पर निर्भर

जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर सहित पूरे जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब गांवों में बड़ी परेशानी बनती जा रही है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेयजल संकट लगातार गहराता दिखाई दे रहा है. कई गांव ऐसे हैं, जहां लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा. तिंवरी क्षेत्र का रामगढ़ गांव भी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहा है, जहां ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है.

रामगढ़ गांव में पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है. ग्रामीणों के अनुसार गांव की कई ढाणियों और क्षेत्रों में पानी की सप्लाई लंबे समय से बाधित चल रही है. मेजलोतों की ढाणी, जोग सागर टंकी, जसोड़ों की ढाणी, दर्जियों की ढाणी, भाला भाकर भीलों की ढाणी, ओरण क्षेत्र की पानी की टंकियां तथा श्मशान भूमि क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा.

ठप पड़ी जलापूर्ति, महिलाओं-बच्चों की बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बंद होने से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है. महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में जाना पड़ रहा है, जिससे दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा.

स्कूल तक पहुंचा पानी संकट, हर महीने मंगवाने पड़ रहे टैंकर

जल संकट का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है. रामगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं, लेकिन विद्यालय परिसर में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से परेशानी बढ़ती जा रही है. विद्यालय प्रशासन को हर माह पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए पानी की व्यवस्था हो सके. इससे विद्यालय पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी बढ़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच हजार की आबादी वाला रामगढ़ गांव लंबे समय से पेयजल समस्या से परेशान है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं कर पाया है।

About the Author

authorimg

Karishma VermaRajasthan Coordinator

Hi, I am Karishma Verma, a media professional with 10 years of experience in reporting and content creation. I started my career with an internship at ETV in 2014 and have worked with many reputed media organiz…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *