Fri. May 22nd, 2026

NEET UG 2026 LIVE: कॉपियों में लिखाए गए थे असली सवाल, नीट यूजी 2026 पेपर लीक का इनसाइडर नेटवर्क बेनकाब!

NEET UG Paper Leak LIVE 2026 05 4906972ba739377221c9bfcb288f7e7a

Last Updated:

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट यूजी परीक्षा 03 मई 2026 को हुई थी. कुछ दिनों बाद पेपर लीक होने की खबर सामने आई और तब से लगातार जांच चल रही है. नीट यूजी पेपर लीक मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अब नीट य…और पढ़ें

कॉपियों में लिखाए गए थे असली सवाल, नीट 2026 पेपर लीक का इनसाइडर नेटवर्क बेनकाबZoom

NEET UG Paper Leak LIVE: नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच बहुत तेजी से चल रही है

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Paper Leak LIVE). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है. 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा पर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इसे रद्द कर दिया था, जिससे देश के लगभग 22.8 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया. इस बड़े घोटाले की परतें खोलने के लिए केंद्र सरकार ने जांच का जिम्मा CBI को सौंपा है, जो देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपियों को दबोच रही है.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 3 मई को हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन-एंड-पेपर मोड में बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया था. लेकिन इसके तुरंत बाद कुछ केंद्रों से गड़बड़ी की शुरुआती खबरें आने लगीं.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए ऐतिहासिक आवेदन

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड तोड़ 22.8 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पूरे देश और विदेश के कई केंद्रों पर एक साथ आयोजित होने वाली यह भारत की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा मानी जाती है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *