10:08 AM, 22-May-2026
Bhojshala: प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें व अमन-चैन बनाए रखें- अब्दुल समद
कमाल मौला मस्जिद के सदर अब्दुल समद ने कहा, “यहाँ पिछले 700 साल से जुमे की नमाज अदा की जाती रही है। इस परंपरा के प्रभावित होने से समाज में दुख जरूर है, लेकिन हमारी लड़ाई पूरी तरह संवैधानिक और कानूनी दायरे में है।” सदर और शहर काजी ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत या ‘स्टे’ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलेगा, तब मुस्लिम समाज पूरे सम्मान के साथ पहले की तरह नमाज अदा करेगा। तब तक सभी लोग प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें और अमन-चैन बनाए रखें।
10:06 AM, 22-May-2026
Dhar: धार कलेक्टर ने जानें क्या कहा?
इस बीच धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता से हमारी अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
10:04 AM, 22-May-2026
Bhojshala:अस्थायी जेल से साइबर मॉनिटरिंग तक, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
महाआरती के दौरान भोजशाला का पूरा माहौल भक्तिमय रहा। मंदिर परिसर के अंदर शंख और वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। मां वीणावादनी की विधि-विधान से पूजा आयोजित की गई। बता दें, कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जेल वाहन, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा है। गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें और अस्थायी जेल की व्यवस्था की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने की अपील की है।
Dhar, Madhya Pradesh: Puja and aarti of Goddess Vagdevi (Saraswati Devi) were performed at the Bhojshala on Friday pic.twitter.com/SFMszj0NTU
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
09:52 AM, 22-May-2026
धार भोजशाला मंदिर: बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
धार भोजशाला मंदिर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को किसी प्रकार की तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन सख्त है। ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे। शांति बनी रहे। इसके लिए शहर में 2200 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ और एसएएफ तैनात हैं। ड्रोन, सीसीटीवी और बाइक पुलिस टीम निगरानी कर रही है।
बता दें, भोजशाला की सुरक्षा को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है। शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। धार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। प्रशासन ने जुलूस-महाआरती की अनुमति से इनकार करते हुए धारा 144 लागू रखी है।
ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: भोजशाला में आज महाआरती व धार की मस्जिदों में होगी नमाज, प्रशासन अलर्ट मोड पर; सुरक्षा बढ़ाई गई
09:40 AM, 22-May-2026
Dhar BhojshalaTemple Live: भोजशाला में बदले हालात, नमाज की जगह हुई महाआरती; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष
धार भोजशाला मंदिर को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद देशभर में हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। वहीं, आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुबह महाआरती आयोजित की गई। बता दें, फैसले के ठीक एक सप्ताह पहले भोजशाला में आखिरी बार नमाज पढ़ी गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। 21 मई को रात साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है।
आज इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है। वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।
