Sat. May 23rd, 2026

Marco Rubio India Visit Live:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को से मिले पीएम मोदी; कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत – Marco Rubio India Visit Live Updates: Marco Rubio Reaches Kolkata, Visits Mother Teresa House India Tour

maraka rabya ka bharata thara c69b2ab8a5ad19ae0b7c07cce5033e0f

04:02 PM, 23-May-2026

PM मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक हितों के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका भविष्य में भी आपसी सहयोग को और गहरा करते रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता व विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

 

12:51 PM, 23-May-2026

विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के राजधानी में कई अहम कार्यक्रम हैं। दिल्ली में मार्को रुबियो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में संबोधन देंगे और अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे।

 

12:33 PM, 23-May-2026

दिल्ली पहुंचे मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि भारत पहुंचकर खुशी हो रही है। शानदार दौरे की उम्मीद है।

hi 5uqeacaaz9ze 6a1152f296dd0

12:11 PM, 23-May-2026

सर्जियो गोर ने साझा की तस्वीर

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो और अमेरिकी प्रिंसिपल डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट गेब्रियल के साथ कोलकाता से दिल्ली की यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

hi 7z0lboaelqlp 6a114dbce5a6a

 

11:55 AM, 23-May-2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच 26 को सजेगा क्वॉड का मंच

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए भारत 26 मई को क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक यह बैठक स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र का साझा नजरिया आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।

10:23 AM, 23-May-2026

कोलकाता एयरपोर्ट पर दिखा रुबियो का खास अंदाज, स्टाफ के साथ खिंचवाई यादगार तस्वीर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट डी. रुबियो के साथ कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले विदेश मंत्री रुबियो ने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे बातचीत भी की और एयरपोर्ट स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।

09:51 AM, 23-May-2026

कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट डी. रुबियो के साथ दिल्ली रवाना होने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। भारत दौरे के तहत रुबियो ने कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिसके बाद वह आगे की बैठकों और कूटनीतिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय राजधानी रवाना हुए। इस दौरान अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गेब्रियल भी उनके साथ यात्रा कर रहे हैं।

09:50 AM, 23-May-2026

अमेरिकी राजदूत बोले- साझा मूल्यों पर टिकी है US-India साझेदारी

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसे क्षण यह याद दिलाते हैं कि अमेरिका-भारत साझेदारी केवल मजबूत नीतियों पर ही नहीं, बल्कि साझा मूल्यों और निस्वार्थ सेवा की भावना पर भी आधारित है, जो सीमाओं से परे है।

hi dvtwbuaa0ek3 6a112c4618cd7

09:19 AM, 23-May-2026

निर्मला शिशु भवन मिशनरीज ऑफ चैरिटी से पत्नी संग रवाना हुए रुबियो

कोलकाता में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो निर्मला शिशु भवन मिशनरीज ऑफ चैरिटी से रवाना हुए। Rubio के दौरे को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

09:03 AM, 23-May-2026

मिशनरीज ऑफ चैरिटी से पत्नी संग रवाना हुए मार्को रुबियो, अमेरिकी राजदूत भी रहे साथ

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो कोलकाता स्थित मदर टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दौरे के बाद दोनों मिशनरीज ऑफ चैरिटी परिसर से रवाना हुए। इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *