Sat. May 23rd, 2026

How to use Dahi ka Pani: गाढ़ा दही निकाल कूड़े में फेंक देते हैं बचा हुआ पानी? दाल-चावल पकाने से लेकर आटा गूंथने तक, ऐसे करें इस्तेमाल – How to use Dahi ka Pani in dal roti do not throw excess water dahi ke pani ka kaise karen use tvisp

6a11a4327734d how to use dahi ka pani 235716872

How to Use Dahi Water: दही चाहें घर का जमा हो या फिर बाहर का, उसमें पानी होना सामान्य बात है. लेकिन दही का सेवन करते समय उसके पानी को हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते कि दही का यह पानी असल में पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

दही का पानी न समझें बेकार

वास्तव में दही के जिस पानी को हम नाली में बहा देते हैं, वो हमारी रोजमर्रा की कुकिंग को न सिर्फ ज्यादा स्वादिष्ट बना सकता है, बल्कि खाने की न्यूट्रिशनल वैल्यू को भी बढ़ा सकता है.

दही के पानी को इस्तेमाल करने के तरीके 

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दाल-चावल पकाने से लेकर आटा गूंथने तक आप रसोई में इस सुपर-हेल्दी दही के पानी का इस्तेमाल किस तरह स्मार्टली कर सकते हैं.
 

रोटिया बनेंगी सुपर सॉफ्ट
जब भी आप रोजाना रोटी या परांठे के लिए आटा गूंथें तो सादे पानी की जगह दही के इस गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. दही के पानी में मौजूद लैक्टिक एसिड आटे के ग्लूटेन को ब्रेक करता है जिससे रोटियां बेहद मुलायम बनती हैं और लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं. साथ ही रोटियों में एक बढ़िया हल्का खट्टा-मीठा स्वाद आता है.

पकेंगे खिले-खिले चावल
दाल या चावल को प्रेशर कुकर में पकाते समय कुल पानी की मात्रा का आधा हिस्सा सादा पानी और आधा हिस्सा दही का पानी डालें. इस पानी से दाल की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ती है. वहीं चावल में इसे डालने से चावल के दाने एकदम सफेद, खिले-खिले और चमकदार बनते हैं.

बनेगी रेस्टोरेंट जैसी रिच ग्रेवी 
दही का पानी ग्रेवी को एक बेहतरीन मखमली टेक्सचर और हल्की सी खटास मिलती है जिससे सब्जी का स्वाद हूबहू रेस्टोरेंट जैसा हो जाता है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *