Wed. Mar 11th, 2026

जॉन डियर 5210 गियर प्रो 50 एचपी का दमदार ट्रैक्टर

f5e98b4f96046960b17ab44db8325d76

Published on: 09-Nov-2025

विषय सूची

जॉन डियर एक मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर ब्रांड है, जो ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है। John Deere के कई बेहतरीन मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन 5210 GearPro इनका शीर्ष मॉडल माना जाता है। यह ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और शक्ति का प्रतीक है, जिसकी उम्मीद उपयोगकर्ता John Deere से करते हैं। John Deere किसानों को ऐसा भरोसेमंद, टिकाऊ और कुशल इंजन एवं ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करें। इस लेख में हम आपको जॉन डियर 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे।  

जॉन डियर 5210 गियरप्रो इंजन पावर क्या है? 

जॉन डियर 5210 गियरप्रो 50 hp, 2100 आरपीएम रेटेड इंजन के साथ में आता है और इसमें 3 सिलिंडर है। आरपीएम का मतलब ये है की इस की पूरी ताकता 50 hp जो है वो हमे 2100 आरपीएम पर मिलेगी। यह ट्रैक्टर अपनी भरोसेमंद प्रदर्शन क्षमता और संपूर्ण कार्यक्षमता के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें लगा डीजल इंजन 2900 CC क्षमता वाला है, जो 2100 RPM पर 50 HP की कुल शक्ति प्रदान करता है।

जॉन डियर 5210 गियरप्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

जॉन डियर 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर की उच्च गियर चयन के साथ ट्रैक्टर की कम संभावित ईआरपीएम पर चलने की क्षमता भी अधिक है। ये ट्रैक्टर ऑपरेटरों के आराम स्तर में सुधार करता है और उनकी उत्पादकता बढ़ाता है, जो उन्हें लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाता है। 

  • इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर होते है जो कॉलरशिफ्ट के साथ आते है। इस ट्रैक्टर की आगे की गति  31.5 किमी प्रति घंटा होती है और रिवर्स चलने की गति 22.1 किमी प्रति घंटे होती है। तेल में दुबे हुए ब्रेक के साथ आता है। 
  • John Deere 5210 GearPro में आगे के टायर 9.50 x 20और पीछे के टायर 16.9 x 28
  • दिए गए हैं, जिससे यह सभी प्रकार की जमीनों और परिस्थितियों में आसानी से काम कर सकता है।
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता 2000 किलोग्राम आती है।इसका लिफ्टिंग सिस्टम  स्वचालित गहराई और ड्राफ्ट नियंत्रण के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको लंबे समय कार्य के लिए 68 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता प्रदान की गयी है। 

जॉन डियर 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

जॉन डियर 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.13 लाख से ₹ 9.51 लाख के बीच है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल सकता है। इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी 5000 घंटे/ 5 वर्ष की वार्रन्टी प्रदान करती है।   

Merikheti.com आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *