बुलंदशहर के खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित जिम पर 25 अप्रैल की रात को हुए 13 हत्याकांड में मुख्य आरोपीय जीतू सैनी और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। इसमें जीतू सैनी के दो गोली लगी, जिसको घायल अवस्था में जटिया अस्पताल लाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अस्पताल में उपचार के दौरान जीतू सैनिक की मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक के भी गोली लगी, जिनको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
तिहरे हत्याकांड में 50-50 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
इससे पहले, बुधवार को भी कोतवाली पुलिस और तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी 50-50 हजार रुपये इनामी रिंकू व भारत के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी। इसमें रिंकू दाएं और भारत के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी की डीबीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।
