Last Updated:
Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ एक घटना से नहीं आंका जा सकता. थरूर ने उनकी तुलना नेहरू और इंदिरा गांधी से की, जिसके बाद कांग्रेस में घमासान मच गया. पार्टी ने बयान से दूरी बनाई, जबकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई.
शशि थरूर ने एलके आडवाणी की तुलना नेहरू से की है जिसके बाद बवाल मच गया है. (फाइल फोटो)नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सियासी हलचल के केंद्र में हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते हुए कहा कि “आडवाणी को सिर्फ एक घटना से नहीं आंका जा सकता,” जैसे नेहरू या इंदिरा गांधी के दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन को भी किसी एक घटना से नहीं परिभाषित किया जा सकता.
थरूर का यह बयान आते ही राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया. जहां बीजेपी नेताओं ने इसे “राजनीतिक परिपक्वता” बताया. वहीं कांग्रेस के भीतर असहजता साफ झलकने लगी. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि “थरूर के विचार निजी हैं, पार्टी उनसे सहमत नहीं है.” अब सवाल उठ रहा है कि क्या थरूर ने यह बयान सोच-समझकर दिया है या यह उनकी पुरानी ‘असहज ईमानदारी’ की मिसाल है?
Wishing the venerable Shri L.K. Advani a very happy 98th birthday! His unwavering commitment to public service, his modesty & decency, and his role in shaping the trajectory of modern India are indelible. A true statesman whose life of service has been exemplary. 🙏 pic.twitter.com/5EJh4zvmVC
