Wed. May 6th, 2026

Shashi Tharoor Compare LK Advani To Nehru | Shashi Tharoor News | आडवाणी को नेहरू के बराबर खड़ा कर घिर गए थरूर, कांग्रेस में फिर घमासान! क्या है इस बयान के पीछे का सियासी दांव?

WhatsApp Image 2025 11 09 at 17.38.57 c0f91ca3 2025 11 468064f292ad5c6c9f4b60825791beb1

Last Updated:

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ एक घटना से नहीं आंका जा सकता. थरूर ने उनकी तुलना नेहरू और इंदिरा गांधी से की, जिसके बाद कांग्रेस में घमासान मच गया. पार्टी ने बयान से दूरी बनाई, जबकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई.

आडवाणी को नेहरू के बराबर खड़ा कर घिर गए थरूर, कांग्रेस में फिर घमासान!शशि थरूर ने एलके आडवाणी की तुलना नेहरू से की है जिसके बाद बवाल मच गया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सियासी हलचल के केंद्र में हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते हुए कहा कि “आडवाणी को सिर्फ एक घटना से नहीं आंका जा सकता,” जैसे नेहरू या इंदिरा गांधी के दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन को भी किसी एक घटना से नहीं परिभाषित किया जा सकता.

थरूर का यह बयान आते ही राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया. जहां बीजेपी नेताओं ने इसे “राजनीतिक परिपक्वता” बताया. वहीं कांग्रेस के भीतर असहजता साफ झलकने लगी. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि “थरूर के विचार निजी हैं, पार्टी उनसे सहमत नहीं है.” अब सवाल उठ रहा है कि क्या थरूर ने यह बयान सोच-समझकर दिया है या यह उनकी पुरानी ‘असहज ईमानदारी’ की मिसाल है?

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *