Mon. May 25th, 2026

यूपी में बड़ा हादसा:पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं, एक नेपाली महिला की मौत; 35 घायल, 23 की हालत गंभीर – Two Buses Collided Head-on On Ranjit Nagar Bridge In Lakhimpur Kheri A Nepali Woman Dided And 35 Injured

aamana samana takaraii tha bsa 789f26dffcc074af4e23f3088309c868


यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर शिमला जा रही मिनी बस की सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। जबकि एक नेपाली नागरिक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर और खमरिया पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खमरिया और धौरहरा भेजा। 




Trending Videos

Two buses collided head-on on Ranjit Nagar bridge in Lakhimpur Kheri a Nepali woman dided and 35 injured

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला


ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर रूपैडिया बहराइच और श्रावस्ती से सवारियां लेकर मिनी बस शिमला जा रही थी, जो लखनऊ से धौरहरा वापस आ रही एक प्राइवेट बस जो धौरहरा आ रही थी आमने सामने टकरा गई। दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। 


Two buses collided head-on on Ranjit Nagar bridge in Lakhimpur Kheri a Nepali woman dided and 35 injured

घायल
– फोटो : अमर उजाला


सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी और खमरिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा शिवाजी दुबे,सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से घायल जलवर्षा (55) जय वर्षा (50) आरती( 25) रामावती (55) और उमाकांत (30) तीन अज्ञात घायलों को धौरहरा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने सभी की गंभीर घायल देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


Two buses collided head-on on Ranjit Nagar bridge in Lakhimpur Kheri a Nepali woman dided and 35 injured

घायल
– फोटो : अमर उजाला


वहीं खमरिया सीएचसी लाए गए 30 घायलों में प्रशांत जंगी (16), आशा (30), सुदीपन (35), चंपा (40), संगीता (42), धन माया (40), राजबहादुर कुशरी (35), दीपा (13) निवासी गण नेपाल राष्ट्र सहित 15 नेपाली नागरिक हैं। एक नेपाली महिला की सीएचसी खमरिया में मौत हो गई। जबकि गंभीर 15 घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


Two buses collided head-on on Ranjit Nagar bridge in Lakhimpur Kheri a Nepali woman dided and 35 injured

पीड़ित
– फोटो : अमर उजाला


एक नेपाली अज्ञात महिला की मौत हो गई है जबकि 17 घायलों का इलाज चल रहा है। शेष मामूली घायल थे जो आसपास के सीएचसी में इलाज कराने के बाद चले गए है। – शमशेर बहादुर सिंह  सीओ धौरहरा।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *