बिहार में बुधवार को एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर सबसे निर्णायक दिन है. आज कई बड़े फैसले लिए जाने हैं. मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक मुहर लग जाएगी. इसके साथ ही यह भी साफ होगा कि डिप्टी सीएम कौन होंगे? मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी, पावर शेयरिंग का फॉर्मूला क्या रहेगा, किस सहयोगी दल को कितने मंत्री मिलेंगे और मंत्रालयों का बंटवारा किस तरह होगा. विधानसभा अध्यक्ष पद से लेकर पूरी सत्ता की तस्वीर आज स्पष्ट हो सकती है. पूरे राज्य की नजर आज पटना की इन बैठकों पर टिकी है. दिनभर के सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए पढ़ते रहिए पल-पल के अपडेट…
Bihar Govt Formation LIVE: बिहार में आज बड़े फैसलों का दिन… 24 घंटे में नई सरकार, नए चेहरे और नीतीश पर मुहर, पूरी तस्वीर होगी साफ – bihar nda govt formation live updates nitish kumar cabinet shapath grahan ntc
